इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंडिगो ने निरस्त की सुबह की मुंबई फ्लाइट बुकिंग करवा चुके यात्री हुए परेशान


इंदौर।  देश (Country) की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो (Private Airlines Indigo) ने आज सुबह मुंबई (Mumbai) से इंदौर (Indore) आकर वापस मुंबई जाने वाली अपनी फ्लाइट को निरस्त कर दिया। इससे इस फ्लाइट (Flight) में बुकिंग (Booking) करवा चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


विमानतल (Airport) से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान (6ई-6514) सुबह 7.35 बजे मुंबई से इंदौर आकर 8.15 बजे वापस मुंबई जाती है, लेकिन आज सुबह कंपनी ने इन दोनों ही उड़ानों को निरस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि मुंबई में विमान में तकनीकी खराबी के चलते कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किया है।
हालांकि कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट निरस्त होने की बात कही है। उड़ान निरस्त होने के चलते कंपनी ने यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया। कंपनी इससे पहले भी कई बार अपनी उड़ानों को निरस्त कर चुकी है।

Share:

Next Post

एक ही रात में 15 थाना क्षेत्रों से 22 गाडिय़ां चोरी

Thu Oct 5 , 2023
इंदौर। पुलिस कमिश्नरी में शहर के 32 थाने हैं। इनमें से लगभग आधेे थानों में कल गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। एमजी रोड थाने में तो एक ही रात में 4 गाडिय़ां चोरी हुईं। शहर में कल रात 22 गाडिय़ां चोरी हुईं। शहर में वाहन चोरी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा […]