उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मृतक मजदूरों के वारिसों को भुगतान के आदेश पारित

  • मिल मजदूरों की छठी सूची जारी, 126 श्रमिकों को 2 करोड़ से अधिक का भुगतान हुआ

उज्जैन। विनोद मिल के मृतक मजदूरों के बकाया भुगतान के आदेश जारी हो गए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भुगतान की छठी सूची भी शनिवार को जारी हुई जिसमे 126 मजदूरों को 2 करोड़ 90 लाख 64 हजार 893 रूपये का भुगतान किया गया। अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार, मिल मजदुर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सुनहरे ने बताया कि अब तक कुल 943 मजदूरों को भुगतान किया जा चुका है।


पहली सूची में 100 मजदूरों को 2.21 करोड़ का एवं दूसरी सूची में अगले 100 मजदूरों को 2.22 करोड़ का भुगतान किया गया और तीसरी सूची में 217 मजदूरों को 4.9 करोड़ का और चौथी सूची में 280 मजदूरों को 6.3 करोड़ रूपये का और पांचवी सूची में 120 मजदूरों को 2.8 करोड़ का और छठी सूची में 126 मजदूरों को 2.9 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया जिसकी सूची मिल मजदुर संघ कार्यालय पर चस्पा की जा रही है। अब तक कुल 943 मजदूरों को 21,49,19,351 रूपये राशि का भुगतान किया जा चूका है। इधर भुगतान होने की खुशी में मिल मजदूर संघ के पदाधिकारियों का श्रमिकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

Share:

Next Post

10 डिग्री के तापमान में भी खुले में रात बिता रहे कई बेघर

Sun Nov 27 , 2022
शहर में 6 रैन बसेरे-बाहर से आने वालों को भी पता नहीं चल पाता निगम के आशियानों का उज्जैन। सिंहस्थ पूर्व नगर निगम ने नए तथा पुराने शहर में कुल 6 अटल रैन बसेरे तैयार कराए थे। इनके मेंटेनेंस पर हर साल नगर निगम लाखों खर्च कर रहा है। इधर ठंड का दौरा शुरु हो […]