इंदौर न्यूज़ (Indore News)

उत्सव की तरह मना पिंटू जोशी का जन्मदिन, दिनभर हुए सेवा कार्य

इन्दौर। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे दीपक महेश जोशी (पिन्टू) का जन्मदिन कल विधानसभा क्षेत्र क्र. तीन के सभी 10 वार्डो में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जोशी समर्थकों ने दिनभर सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों को सामग्री भी वितरित की। जन्मदिन पर ब्लॉक क्र. 11 के अध्यक्ष निलेश सेन शेलू और वार्ड क्र 55 से पार्षद प्रत्याशी रही राधिका सेन द्वारा प्रात: 9. 30 बजे राजकीय बाल संरक्षण अनाथ आश्रम में बच्चों को मिठाई के साथ शिक्षण सामग्री का वितरण कर केक काटा।

मानव सेवा संकल्प के साथ एम वाय हॉस्पिटल एवं कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों को जरूरी दवाओं के वितरण के साथ फल फ्रूट्स दिए गए, पालदा, चितावद, प्रकाश नगर में एडवोकेट दिनेश कुशवाह द्वारा हेलन केयर दृष्टिहीन स्कूल में फल मिठाई का वितरण किया। ब्लॉक अध्यक्ष निलेश पटेल, विशाल चतुर्वेदी द्वारा गाड़ी अड्डा एवं नयापुरा उर्दू स्कूल में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। अखिलेश जैन गोपी, रोहित जोशी द्वारा महेश नगर दृष्टिहीन संघ किला मैदान पर बच्चों को भोजन करवाया गया।


इन अनेक आयोजनों के साथ शाम 5 बजे महेश्वरी समाज धर्मशाल चिडिय़ा घर पर स्नेह भोज के साथ बड़ा आयोजन भी रखा गया है। जोशी को जन्मदिवस पर पार्षद अनवर कादरी, राजेश चौकसे, सुरेंद्र जैन, अनिल बारिया, मेहमूद कुरैशी, अमीनुल सूरी, कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया, रोहित जोशी, दिलीप कौशल, रवि गुरनानी, सुभाष सिरसिया, मुकेश पूरी, विशाल शर्मा, दीपू जोशी, अमित अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, लक्की वर्मा, केशव यादव, निखिल वर्मा, दिनेश सिलावट, मंसूर अली, शांतनु लाहिया, बंटी चतुर्वेदी, समद खान, प्रिंस जोशी, किरण वैध, शिव यादव, आयुष बोयत, रोशन खान, कीर्ति जोशी, कविता कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। दिनेश सिलावट, सुभाष सिरसिया राजू सोनकर गजेंद्र शाह मुकेश बाथम पंकज सोनकर नितिन सिलावट के द्वारा 51 किलो के हार से स्वागत किया गया। कमल दीक्षित, निलेश पटेल, सोरभ खंडेलवाल, दिनेश सिलावट, सुभाष सिरसिया, फारूक खान, निलेश सेन, अभिषेक मित्तल, सचिन सिलावट, नवीन जोशी,प्रिन्स जोशी, प्रवीण दवे, गोरव जोशी, वीरू झाझोट, हितेश व्यास, तुषार जोशी, सोरभ जोशी, तरुण जोशी, सन्नी पठारे, कमल जोशी ने भी कई सेवा कार्य किए।

Share:

Next Post

गांधीनगर डिपो के मेट्रो टेस्ट ट्रैक का काम सौ फीसदी पूरा

Sat Sep 16 , 2023
ट्रायल रन की भी सभी तैयारियां कर लीं पूरी, 25 सितम्बर के बाद संभव इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो की घोषणा का इंतजार इंदौर। मेट्रो ट्रेन (Metro Train) का सेफ्टी रन लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है और अब ट्रायल रन का इंतजार है, जो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की मौजूदगी में होना […]