भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पिपलानी: शादी के 4 माह बाद महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर दे दी जान

भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में नवविवाहित महिला डाक्टर ने फांसी लगाकर शुक्रवार की शाम को खुदकुशी कर ली। पुलिस को महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण खुदकुशी के सही कारण का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के समय महिला घर में अकेली थीं। जांच अधिकारी रामराज बघेल ने बताया कि डाक्टर सरीता पटेल (30) मूलत: छिंदवाड़ा की निवासी थीं। चार माह पहले उनकी शादी डाक्टर दिलीप पटेल निवासी मकान नंबर 739 डी 2 ए सेक्टर पिपलानी से हुई थी। दिलीप एमबीबीएस हैं, जबकि सरीता बीएएमएस करने के बाद एमडी की पढ़ाई कर रही थीं। इसी के साथ वह एक निजी कॉलेज में बतौर प्रोफेसर कार्य कर रही थीं। ससुराल में उनके पति के अलावा भेल में पदस्थ उनके ससुर और सास के साथ एक देवर रहता है। कल शाम को पति घर से बाहर थे। जबकि सास-ससुर और देवर वॉक पर गए हुए थे। लौटकर देखा तो गेट अंदर से लॉक था, दरवाजा तोड़कर परिजनों ने घर में प्रवेश किया तो सरीता की बॉडी फंदे पर लटकी थी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने किसी प्रकार की कोई परेशानी का जिक्र परिजनों से नहीं किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

घायल पुलिसकर्मी की मौत
दो साल पहले 30 नवंबर 2018 में ग्राम बैजाखेड़ी के पास में शमशाबाद थाने में पदस्थत रहे आरक्षक चंदर सिंह यादव (40) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिसके बाद से ही उनकी हालत गंभीर थी और लगातार उपचार चल रहा था। बीती रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कामय कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

सल्फास खाकर युवक ने की खुदकुशी
ऐशबाग इलाके में स्थित चाण्क्यपुरी चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गौरव जैन पति अशोक जैन (31) गुरुवार की रात को घर में सल्फास खा लिया था। उपचार के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

Share:

Next Post

एक और चिटफंडी को देर रात पुलिस ने दबोचा

Sat Nov 21 , 2020
भोपाल। चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। दबोचा गया आरोपी कंपनी की आनंद नगर ब्रांच का मैनेजर है। इस पूरे गिरोह का सरगना समीर शर्मा नाम का युवक बताया जा रहा है जो कि एक साल पहले विदेश चला गया है। […]