देश राजनीति

पीके पर विजयवर्गीय ने बोला हमला, कहा : एजेंसी से चुनाव नहीं जीत सकती तृणमूल

कोलकाता। भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता में ममता की पोल खुल गयी है। लोगों ने सरकार पर विश्वास खो दिया है। अब एजेंसी के बल पर तृणमूल कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती है।

उन्होंने कहा, “ममता जी और उनके द्वारा नियुक्त एजेंसी द्वारा एक झूठी खबर फैला कर भाजपा के खिलाफ समाज में वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है। उसमें ऐसी मीडिया जो भाजपा को पसंद नहीं करता, उनका उपयोग कर रही है। जनता ममता जी को भी पहचानाती है और भाजपा को पहचानती है। उनको समझ में आ रहा है कि ममता जी द्वारा नियुक्त एजेंसी सिर्फ मीडिया में वातावरण बना सकती है। जनता के बीच ममता व सरकार के खिलाफ जो आक्रोश है। वह चुनाव परिणाम पर दिखाई देगा और काफी लोगों को गलतफहमियां दूर हो जायेगी।

चुनाव के पहले विरोधी दलों के संभावित गंठबंधन पर विजयवर्गीय ने कहा, “जब भी इस प्रकार के गंठबंधन होते हैं, वह अपने अस्तित्व बचाने के लिए होते हैं। माकपा व कांग्रेस को लग रहा है कि अस्तित्व बंगाल में नहीं है। यह गंठबंधन की चर्चा चल रही है, पर विपरीत विचारधारा में गंठबंधन से न राजनीतिक दल का भला होता है और न ही प्रदेश का भला होता है। इसका उदारहण उत्तर प्रदेश व बिहार है। इसलिए कोई भी गंठबंधन हो प्रदेश के विकास के लिए आवश्कता मोदी जी की विचारधारा की है। भाजपा की विचारधारा ही बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बना सकती है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार देखी है। माकपा और तृणमूल कांग्रेस की सरकार देखी है। अब आशा की किरण भाजपा में दिखायी देती है। इस बार चुनाव में भाजपा की जीत होगी। पश्चिम बंगाल के लोगों के ‘सोनार बांग्ला’ का सपना पूरा होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंची कैरोलिना प्लिस्कोवा

Wed Sep 2 , 2020
वाशिंगटन। चेक गणराज्य की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी शीर्ष वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा ने अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। प्लिस्कोवा ने पहले दौर के मुकाबले में यूक्रेन की एंहेलिना कालिनिना को शिकस्त दी। प्लिसकोवा ने सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में कालिनिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से हराया। […]