देश राजनीति

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर छत से फेंकें बम : विजयवर्गीय

कोलकाता। भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोला है। विजयवर्गीय ने आरोप लगाया, “भाजपा के आंदोलन पर कोलकाता पुलिस ने टीएमसी के गुंडों की तरह बर्ताव किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर छतों से बम फेंकें। पुलिस की ये कार्रवाई सरकार की शह पर हुई है। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई चल रही है और चलेगी। ममता जी भाजपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण आंदोलन पर कायरता पूर्वक हमला बोला है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी इसे हिंसा में बदलने की कोशिश की। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हम पर पथराव किया ही, साथ में कुछ गुंडों ने भी हम पर पथराव किया। ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं और हमें सामाजिक भेद का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए भी यही नियम लागू नहीं होते ? उन्होंने कहा, “हर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। उसके बावजूद कार्यकर्ता पहुंचें। शालीन तरीके से जुलूस पर लाठीचार्ज किया। किसी प्रकार की हिंसा नहीं की। हम प्रजातंत्र पर विश्वास करते हैं। हिंसा पर विश्वास नहीं करते हैं। पुलिस व ममता जी का विकृत चेहरा सामने आया। वह शालीन जुलूस पर लाठीचार्ज कर रहे हैं। यह बर्बर रूप जनता ने देखा है, जनता जवाब देगी। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। न हम झुकेंगे, न टूटेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बीकानेर में तेल व प्राकृतिक गैस की खोज करेगी ओएनजीसी

Fri Oct 9 , 2020
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में 2118.83 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ओएनजीसी तेल और प्राकृतिक गैस की खोज करेगी। ओएनजीसी इस क्षेत्र में क्रूड ऑयल एवं प्राकृतिक गैस की खोज पर फेज मेनर में करीब 74 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और 150 से 200 लोगों को प्रत्यक्ष व 500 से 700 लोगों को अप्रत्यक्ष […]