इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जमानत पर छूटकर भूमिगत हुए पीएफआई के सदस्यों पर पुलिस की नजर , इंदौर में एडमिशन नहीं मिला, इस लिए देवास से कर रही थी लॉ

इन्दौर। पीएफआई (PFI) से जुडे होने के शक में गिरफ्तार (Arrested) सोनू मंसूरी (Sonu Mansuri) इंदौर के कॉलेज (College) से लॉ की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन एडमिशन (Admission) नहीं मिला इसके चलते देवास (Dewas) के कॉलेज से पढाई कर रही थी। यह बात उसने अपने बयान में पुलिस को कहीं है। आज पुलिस उसे फिर कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।


जिला कोर्ट में शनिवार को हिंदू संगठन (Hindu Organization) के पदाधिकारियों को सुनवाई के दौरान पुलिस ने वीडिय़ों बना रही सोनू मंसूरी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से डेढ़ लाख से अधिक की नगदी भी बरामद हुई थी। उस पर शक है कि वह पीएफआई के लिए वीडिय़ों बना रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और रिमांड लिया था। रिमांड आज खत्म होने पर पुलिस उसे दोबारा कोर्ट में पेश कर रिमांड मंगेगी। पुलिस को अब तक उसके मोबाइल और परिचतों से कोई खास जानकरी नहीं मिल पाई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह महिला वकील नूरजाह खान के कहने पर वीडिय़ों बना रही है, लेकिन वह भी पुलिस को नहीं मिली है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह खरगोन की रहने वाली है और देवास से लॉ क्यों कर रही थी। इस पर उसने कहा कि इंदौर के किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिली इस लिए देवास से लॉ की पढ़ाई कर रही थी।


जमानत पर छूटकर भूमिगत है पीएफआई के पांच सदस्य
कुछ दिन पहले एनआईए ने देश भर में पीएफआई से जुडे लोगों के यहां छापे मारे थे ओर सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें इंदौर में भी दस से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें से पांच लोग जमानत पर छुट गए है और भूमिगत है। इन लोगों के कहने पर तो यह वीडियो नहीं बनाया जा रहा था इस आशंका के चलते पुलिस उन पर नजर रख रही है। बताते है कि इनमें से कुछ के केस महिला वकील नूरजाह खान ही लड़ रही थी। ये लोग अन्य सदस्यों के लिए फंड जुटा रहे है यह भी खबर जांच ऐजेंसियों को मिली है।

Share:

Next Post

भ्रष्टाचार बचाने के लिए बनाई समिति के सदस्य ही साबित हो गए भ्रष्टाचारी

Wed Feb 1 , 2023
मेघदूत उपवन घोटाले में 9 आरोपियों को कोर्ट ने सुनवाई सजा .. ताबड़तोड़ करवाना पड़ी जमानतें भी… दोषी अधिकारी साफ बच निकले इंदौर (Indore)। 21 साल बाद अदालत ने भी मेघदूत उपवन घोटाले (Meghdoot Upvan Scam) के आरोपियों को 3-3 साल की सजा सुना दी। मजे की बात यह है कि इस घोटाले की खबर […]