img-fluid

सिंहस्थ को लेकर पुलिस की तैयारी

June 23, 2026

इंदौर। सिंहस्थ 2028 को लेकर पुलिस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके सफल आयोजन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रशिक्षण की चतुर्थ बैच का कल इंडेक्स कॉलेज सभागार में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में थाना सिमरोल, थाना खुड़ैल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आईजी दफ्तर के 37 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में सेवा भावना, संवेदनशीलता, कार्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया गया।


  • साथ ही यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सभी विभागों के साथ समन्वय बैठाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा सिंहस्थ में होने वाली भीड़ पर नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, जल बचाव, सीपीआर को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ग्रामीण राजेंद्र वर्मा ने किया। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने भी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया।

    Share:

  • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने चुनी 17 सदस्यीय टीम, हैरी ब्रूक कप्तान, नया चेहरा जेम्स कोल्स शामिल

    Tue Jun 23 , 2026
    नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज(five-match T20 series) के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का अंतिम मैच 11 जुलाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved