भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शिवराज के दिल्ली दौरे पर टिकी सियासी नजरें

  • पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात, देर रात लौटेंगे

भोपाल। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से जारी सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली प्रवास पर जा रहे हैं। वे देर रात भोपाल लौटेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वे पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। शिवराज की दिल्ली यात्रा पर सियासी नजरें टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। जिसमें बाढ़ राहत कार्यों को लेकर भी बजट की मांग रखी जाएगी।

पीएम से मीटिंग अचानक निरस्त
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 अगस्त को दिल्ली जाने वाले थे। उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात तय थी, लेकिन अचानक यह मुलाकात निरस्त हेा गई। हालांकि मुख्यमंत्री की पीएम के साथ मुलाकात का कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था।


बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह विदिशा जिले के बाढ़ पीडि़तों को राहत राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने वन क्लिक पर पीडि़तों के खातों में राहत राशि डाली। यहां बता दें कि पिछले हफ्ते भोपाल संभाग समेत प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अति वृष्टि से बाढ़ के हालात बने थे। सरकार ने सबसे पहले विदिशा जिले के बाढ़ पीडि़तों केा राहत राशि का वितरण किया है।

Share:

Next Post

Share Market: बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1600 अंक उछला, निफ्टी 17700 के ऊपर

Tue Aug 30 , 2022
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने अपने पिछले दिन के नुकसान को कवर कर लिया है। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के उच्च स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में लगभग 1564.45 अंकों की बढ़त आई। सेंसेक्स 59,537.07 अंकों पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 446.40 अंक मजबूत होकर 17,759.30 […]