img-fluid

बंगाल में ‘शहीद दिवस’ को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने टीएमसी को दी खुली चुनौती

May 24, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में 21 जुलाई को मनाए जाने वाले ‘शहीद दिवस’ को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने आ गए हैं। लंबे समय से इस आयोजन को अपनी राजनीतिक पहचान का हिस्सा मानने वाली टीएमसी को अब कांग्रेस की ओर से सीधी चुनौती मिली है। प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह इस वर्ष 21 जुलाई को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में बड़ी रैली आयोजित करेगी।


  • कांग्रेस ने तीन दशक बाद किया बड़ा दावा

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने पार्टी मुख्यालय ‘बिधान भवन’ में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि करीब 30 साल बाद कांग्रेस खुले तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस की मूल विरासत कांग्रेस से जुड़ी रही है और पार्टी इसे फिर से अपने राजनीतिक एजेंडे में शामिल करना चाहती है।

    राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में टीएमसी को झटका लगने और पार्टी के भीतर बढ़ती असंतोष की स्थिति के बीच कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रही है।

    1993 की घटना से जुड़ा है शहीद दिवस

    21 जुलाई 1993 को तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के दौरान कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग हुई थी। उस समय ममता बनर्जी युवा कांग्रेस की नेता थीं और उनके नेतृत्व में निकाली गई रैली में 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाना शुरू किया था।

    हालांकि बाद में ममता बनर्जी कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस में चली गईं और धीरे-धीरे यह आयोजन पूरी तरह टीएमसी के नियंत्रण में आ गया। तब से हर साल 21 जुलाई को टीएमसी बड़े स्तर पर रैली आयोजित करती रही है।

    कांग्रेस ने टीएमसी पर लगाए कब्जे के आरोप

    कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वर्षों तक टीएमसी ने इस आयोजन पर एकाधिकार बनाए रखा और कांग्रेस को सार्वजनिक कार्यक्रम करने की अनुमति तक नहीं मिली। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिलने के कारण कांग्रेस को कई बार सीमित दायरे में कार्यक्रम करना पड़ा।

    इस बीच शुभंकर सरकार और कांग्रेस पर्यवेक्षक गुलाम अहमद मीर ने उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में लौटने का खुला न्योता दिया, जो कभी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वालों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

    Share:

  • WHO ने इबोला पर घोषित किया आपातकाल, भारत ने जारी की इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह

    Sun May 24 , 2026
    नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo) और युगांडा (Uganda) में इबोला (Ebola) रोग के प्रकोप को देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम, 2005 के तहत 17 मई को की गई थी। इसे देखते हुए भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved