इंदौर न्यूज़ (Indore News)

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने की तैयारी शुरू

  • रेलवे ने ठेकेदार एजेंसियों से मांगे प्रस्ताव

इंदौर। शहर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर आगामी महीनों में लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने का काम होता हुआ दिखेगा। रतलाम रेल मंडल ने लक्ष्मीबाई नगर समेत 15 स्टेशनों पर ये सुविधाएं जुटाने के लिए ठेकेदार एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। उम्मीद है कि यह काम साल के मध्य तक शुरू होगा।

मंडल ने इन स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए 10 महीने की समयसीमा तय की है। लक्ष्मीबाई नगर के अलावा देवास, मक्सी, शुजालपुर, नागदा और रतलाम के अलावा आठ अन्य स्टेशन शामिल हंै। यह काम गतिशक्ति इकाई को सौंपा गया है। 29 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इस हिसाब से मार्च-अप्रैल तक वर्कआर्डर की प्रक्रिया पूरी होने पर काम शुरू हो सकता है। इन सुविधाओं पर लगभग 197 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इसके तहत यहां सभी आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी और स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके अलावा मंडल ने लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के लिए करीब 500 करोड़ रुपए की विकास योजना अलग से रेलवे बोर्ड को भेजी है।

Share:

Next Post

शिवराज ने दी सरकार को चुनौती, एक भी योजना बंद नहीं होने दूंगा

Wed Jan 3 , 2024
शाहगंज। सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) आपा खोते नजर आ रहे हैं। कहीं वे जनता दरबार लगा रहे हैं तो कहीं सरकार को एक भी योजना बंद नहीं होने देने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद अब […]