उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) देश मध्‍यप्रदेश

राष्ट्रपति 29 मई को उज्जैन में करेंगे जी 3 भवन का लोकार्पण

उज्जैन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) 29 मई को उज्जैन में मंगलनाथ (Mangalnath in Ujjain) के पास शासकीय धनवंतरि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज परिसर (Government Dhanwantri Ayurveda Medical College Campus) में दो लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बनाए गए विशाल जी 3 भवन का लोकार्पण करेंगे। इस भवन में आयुर्वेद चिकित्सा के सभी 14 विभागों की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होंगी। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी चौरसिया ने दी।



उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कोविन्द परिसर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करने के साथ यहां स्थापित किए गए दुर्लभ 250 प्रजातियों के वृक्षों के उद्यान का भी निरीक्षण करेंगे। चौरसिया के मुताबिक राष्ट्रपति के कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया है। इसे अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा गया है। संभागायुक्त, कलेक्टर और एसपी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
कॉलेज प्रिंसिपल चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रपति को भगवान धनवंतरि का आकर्षक चित्र भेंट किया जाएगा। राष्ट्रपति अपराह्न 3ः50 बजे यहां पहुंचेंगे और शाम 5ः00 बजे तक रुकेंगे। कॉलेज प्रशासन इस मौके पर नमकीन एवं मीठी लस्सी परोसेगा। समारोह में करीब 400 लोग मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जी 3 भवन में दो लिफ्ट हैं। भू-तल पर कार्यालय, स्टॉफ काउंसिल हॉल और स्मार्ट क्लास है। यहां एक साथ 100 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। प्रयोगशालाओं, केंद्रीय पुस्तकालय ,कैंटीन, अत्याधुनिक जिम की सुविधा होगी। यहां के विशाल डोम बनाया गया है। इसके सामने दो हजार लोगों के बैठने की क्षमता का मैदान विकसित किया गया है। चौरसिया ने बताया डोम में स्त्री एवं पुरुष के लिए दो ग्रीन रूम एवं सुविधाघर निर्मित किए गए हैं।

 

Share:

Next Post

पुणे में आज अपना दम दिखाएंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे, पुलिस ने सभा से पहले रखीं 13 शर्तें

Sun May 22 , 2022
पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की आज पुणे में रैली होनी है। इस रैली में वह हिंदुत्व के मुद्दे पर अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं दूसरी ओर पुणे पुलिस उनकी इस रैली को लेकर सख्त हो गई है। पुणे पुलिस ने रैली के लिए 13 शर्तों पर मनसे प्रमुख को इजाजत दी है। पुणे […]