
रामनगर, वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वाराणसी के रामनगर में निर्मित अत्याधुनिक वृद्धाश्रम (Ultra-modern Old Age Home in Ramnagar Varanasi) का कल उद्घाटन करेंगे (Will inaugurate Tomorrow) ।
100 बेड की क्षमता वाला यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक और सुविधापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण नार्दर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड़ द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत किया गया है। वाराणसी समाज कल्याण विभाग ने इसके संचालन का उत्तरदायित्व तारा संस्थान, उदयपुर को सौंपा है। उल्लेखनीय है कि तारा संस्थान पहले से ही प्रयागराज, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (मुमुक्षु भवन) और उदयपुर में वृद्धाश्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।
संस्थान के सचिव दीपेश मित्तल ने बताया कि यह तीन मंजिला भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है । इसमें 6 डोरमेट्री (प्रत्येक में 12 बेड) और 46 डबल ऑक्यूपेंसी कमरे हैं। एक साथ 84 लोगों के बैठने की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल, आधुनिक मॉड्यूलर किचन और धार्मिक गतिविधियों के लिए एक विशाल हॉल उपलब्ध है। महिला एवं पुरुष आवासियों के लिए अलग-अलग समर्पित मेडिकल वार्ड बनाए गए हैं। इस परियोजना के संचालन में दिल्ली के सिग्नेचर ग्लोबल का भी सीएसआर प्रोग्राम के तहत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
“प्रधानमंत्री जी द्वारा इस वृद्धाश्रम का उद्घाटन होना हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। यह बुजुर्गों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है।”— कल्पना गोयल, संस्थापक एवं अध्यक्षा, तारा संस्थान
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved