इंदौर न्यूज़ (Indore News)

प्रधान आरक्षक ने पुलिस चौकी में खुद को गोली से उड़ाया

  • घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हडक़ंप, अशोक नगर का रहने वाला था

धार। धार जिले के अंतर्गत निसरपुर चौकी में आज सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक प्रधान आरक्षक ने खुद की सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उक्त पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी को लेकर भी परेशान चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। निसरपुर चौकी में पदस्थ 58 वर्षीय प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी निवासी अशोक नगर ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मी उसे रक्तरंजित हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धार पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि वह कुछ दिनों से ड्यूटी को लेकर परेशान था। इसी के चलते संभवत: उसने यह कदम उठाया है।

Share:

Next Post

आज भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं होंगे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, जानिए क्या है वजह

Wed Jan 6 , 2021
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष आज भी हॉस्पिटल में ही रहेंगे। सीने में दर्द के बाद गांगुली को शनिवार को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वुडलैंड्स हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को जारी किए गए बयान में कहा गया कि गांगुली अब […]