मध्‍यप्रदेश राजनीति

कल जबलपुर से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी

जबलपुर: मध्य प्रदेश में सत्ता की लड़ाई (power struggle) महिला वोटर्स के इर्द-गिर्द घूम रही है. लाडली बहना योजना के बहाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मास्टरस्ट्रोक मारा है. अब उसी मास्टरस्ट्रोक (masterstroke) का जवाब देने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को जबलपुर (Jabalpur) आ रही हैं .

इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान (mega promotional campaign) भी 12 जून से शुरू होने जा रहा है. पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत करेंगी. प्रियंका गांधी जबलपुर में सबसे पहले सुबह 11 बजे नर्मदा पूजन करके मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए जीत का आशीर्वाद मांगेगी. इसके बाद वो भंवरताल पार्क में गोंड रानी वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही आम सभा को संबोधित करेंगी.

आम सभा शहीद स्मारक ग्राउंड में रखी जा गई है. इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राज्य के तमाम आला नेता शामिल होंगे. दरअसल, शनिवार को जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों के लिए अपनी 1000 रुपये वाली स्कीम की पहली किस्त जारी करने के साथ यह घोषणा कर गए हैं कि, इसे बढ़ाकर 3000 रुपये महीना कर दिया जाएगा. अब प्रियंका गांधी के सामने चुनौती है कि वह 15 सौ रुपए महीने वाली कांग्रेस की नारी सम्मान योजना से कैसे सीएम शिवराज के इस दांव को काउंटर कर पाएंगी.

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी की पहल पर ही कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये महीना भत्ता देने की गारंटी देकर सत्ता हासिल की थी. हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने पार्टी के भीतर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कद को और बढा दिया है. प्रियंका गांधी ने इन दोनों राज्यों में पार्टी के लिए स्टार कैंपेनर की भूमिका अदा की थी. दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी प्रियंका गांधी से ही चुनावी शंखनाद कराने जा रही है. 12 जून को प्रियंका गांधी के जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारियां की हैं.


इसमें कांग्रेस नेताओं ने पचास हजार से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा किया है. वहीं पूर्व वित्त मंत्री और विधायक तरुण भनोट का कहना है कि साल 2018 में जबलपुर में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था, जिसके कारण महाकोशल इलाके में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था. प्रियंका गांधी भी जबलपुर में चुनावी शंखनाद नर्मदा पूजन के साथ कर रही हैं. प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से ना केवल जिले की आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी, बल्कि महाकौशल इलाके की बाकी सीटों पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा.

वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि जबलपुर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. महाकौशल की सभी 38 विधानसभा सीटों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे. इन सबके बीच मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता कहते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में जनता को सम्मोहित करने का जादूई व्यक्तित्व है. शनिवार को उन्होंने फिर से एक मास्टरस्ट्रोक चल दिया. अब कांग्रेस को अपनी नारी सम्मान योजना के बारे में सोचना पड़ेगा, क्योंकि मामला 1500 के मुकाबले 3000 रुपये का हो गया है.

बता दें, प्रियंका गांधी 12 जून को सुबह 10:30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद वो हेलीकॉप्टर से सुबह 10:45 बजे गौरी घाट पहुंचेगी. यहां प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन में भाग लेंगी. गौरीघाट से प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से 11:15 बजे शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी. सुबह 11:30 बजे शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की आम सभा होगी. करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 1:35 बजे डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

Share:

Next Post

RSS भाजपा के पितृ पुरुष है...नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने RSS को बताया राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन

Sun Jun 11 , 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष (opposition leader) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह (Govind Singh) ने रविवार को भाजपा और आरएसएस (BJP and RSS) पर जमकर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत […]