बड़ी खबर

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ कई राज्यों में प्रदर्शन, AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में हिरासत में ले लिया। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दल और पार्टी कार्यकर्ता बुरी तरह भड़क गए हैं। पंजाब, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस से उलझ रहे हैं।

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर सामने आई है। बता दें कि संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।


बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा है। इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में दो नए जिलों के प्रस्ताव पर लगी मुहर, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश

Thu Oct 5 , 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मैहर और पांढुर्णा को नया जिला बनाने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इन दोनों को जिला बनाने का ऐलान पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। सीएम शिवराज सिंह के ऐलान पर राजस्व विभाग ने मुहर लगा दी है। पांढुर्णा और सौसर को मिलाकर पांढुर्णा नया […]