
रांची। झारखंड के अंदर परीक्षाओं में ‘गड़बड़ियों’ को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में ‘गड़बड़ियों’ के खिलाफ विरोध छात्र धरने पर हैं। सिविल सर्विस और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, ओएमआर शीट में गड़बड़ी का आरोप है। प्रदर्शनकारी सीएम हेमंत सोरेन से एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक छात्रा ने दावा किया है कि झारखंड पीजीटी भर्ती परीक्षा में 300 में से 299.175 अंक मिलने के बावजूद उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
छात्रों ने 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। 4 जुलाई को छात्रों ने सबसे पहले इस मुद्दे को लेकर जांच की मांग की और 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। 9 दिनों से धरना जारी है। आंदोलन और तेज हो रहा है। छात्रों की भीड़ बढ़ती जा रही है। एक महिला अभ्यर्थी का चयन न होने का मामला सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। दावा है कि उसके 300 में से 299 अंक हैं, लेकिन उसका चयन नहीं हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved