img-fluid

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त करने को लेकर विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026

  • कांग्रेस ने फूंका मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पुतला

नागदा। कांग्रेस द्वारा सोमवार को पुराने बस स्टैंड पर मीनाक्षी नटराजन नामांकन निरस्त मामले को लेकर विरोध स्वरूप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पुतला जलाया।


  • पुतला जलाने की सूचना पर मंडी पुलिस जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कांग्रेस ने पुतला जलाया तो पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना छपटी शुरू हो गई। पुलिस ने जतला हुआ पुतला छीन लिया और उसे बुझाकर अपने साथ ले गई। कांग्रेस के देवी सिंह गुर्जर और रवि शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा बिना किसी कारण के मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसे लेकर ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला जलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतला जलाया और पैरों में रौंदा, पुलिस जवानों ने पानी डाल दिया और पुतले को पुलिस जीप में रख दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां आक्रोश भी जताया।

    Share:

  • कोतवाली थाना प्रभारी सहित 95 पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज

    Tue Jun 16 , 2026
    चौमहला न्यायालय के आदेश पर राजस्थान के डग थाने में प्रकरण दर्ज-चर्चित एनडीपीएस कार्रवाई पर गहराया विवाद आगर मालवा (मनीष मारू)। जनवरी 2026 में राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटाखेड़ी गांव में की गई आगर कोतवाली पुलिस की चर्चित एनडीपीएस कार्रवाई अब कानूनी शिकंजे में आ गई है। चौमहला न्यायालय के आदेश पर राजस्थान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved