आचंलिक

पुजारी संघ ने कमलनाथ से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

महिदपुर। म.प्र. कांग्रेस मंदिर पुजारी संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ से भोपाल स्थित निज निवास पर मिला एवं उनका भव्य स्वागत शॉल व महाकाल की तस्वीर व प्रसाद के साथ किया। इसके पश्चात म.प्र. के पुजारियों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन दिया व विस्तार से चर्चा की। कमलनाथ ने प्रतिनिधिमण्डल का आश्वस्त किया कि पुजारी बंधु हमारी धार्मिक आस्था के केन्द्र है व पूज्यनीय है उनकी हर समस्या को कांग्रेस पार्टी अपनी समस्या मानती है। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपके लिये कमलनाथ के दरवाजे हमेशा खुले हुए है।


प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश संरक्षक रामचन्द्र शर्मा, पुजारी संघ प्रदेश संयोजक उंकारदास हाटपिपल्या, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा नीमच, संगठन मंत्री रोहितदास बैरागी, पुजारी व सरपंच संघ के जिला उज्जैन के अध्यक्ष विष्णुदास घटिया, नारायणा पुजारी प्रेम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. दयानंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णुदास सीतामऊ, नटवर बैरागी उन्हेल, प्रदेश महामंत्री क्षितिज उपाध्याय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुजारी भूपेन्द्र नागर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महिदपुर संजय जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा सुसनेर, प्रकाशदास, वासुदेव शर्मा सीतामऊ व सैकड़ो की संख्या में प्रदेश से पधारे पुजारी बंधु उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र नागर ने किया। आभार रामचन्द्र शर्मा ने माना।

Share:

Next Post

सरकारी काम में बाधा और मारपीट करने वाले को कोर्ट ने भेजा जेल

Thu Nov 17 , 2022
2017 का मामला, बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हुआ था विवाद विदिशा। न्यायाधीश गौरव चैरसिया न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले, मारपीट करने वाले आरोपी रूपनारायण, सेवाराम, अजय निवासी ग्राम ब्यौची थाना करारिया को 6 माह का कठोर कारावास की सजा से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में पैरवी सपना दुबे सहायक […]