उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

25 फरवरी को बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचेंगे राहुल गांधी, सभा को करेंगे संबोधित

उज्जैन। कांग्रेस पार्टी (congress party) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इसके साथ राहुल 25 फरवरी 2024 को उज्जैन (ujjain) आएंगे। जहां पर वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके बाद यहां पर सभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले राहुल गांधी के उज्जैन आने की इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मालवा निमाड़ क्षेत्र (Malwa Nimar region) मे कई संसदीय सीट हैं, जिन पर राहुल गांधी के आने और सभा लेने से काफी प्रभाव पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे उज्जैन आने वाले हैं, जहां पर वे मक्सी से उज्जैन पहुंचेंगे और सीधे बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राहुल इंदौर गेट पर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता अभिनंदन करेंगे। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा दौलतगंज, देवासगेट पर रुकेगी, जहां राहुल गांधी द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा।


उसके बाद यह यात्रा मोहनपुरा पहुंचेगी जहां पर भी एक सभा का आयोजन होगा। राय ने बताया कि यह यात्रा इस सभा के बाद लगभग पांच दिनों तक यहां स्टे करेगी और उसके बाद यात्रा मुरलीपुरा क्षेत्र से 2 मार्च को फिर से शुरू होगी जो कि बड़नगर, बदनावर, झाबुआ होते हुए गुजरात जाएगी। याद रहे कि राहुल गांधी 29 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आगर रोड पर आमसभा को संबोधित भी किया था। इस यात्रा के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर यात्रा लेकर उज्जैन आ रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उज्जैन आ रहे राहुल गांधी की यात्रा सफल रहे, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय होकर कार्य कर रही है। दो दिनों पहले ही इसी यात्रा के व्यवस्था प्रभारी विदित त्यागी उज्जैन पहुंचे थे जहां उन्होंने बड़ा स्थल का चयन किया था और ऐसी व्यवस्थाएं जुटाने की बात कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की। ताकि यात्रा में शामिल 200 सदस्य चार से पांच दिन तक उज्जैन में आसानी से रह सकें। यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो इसीलिए यहां पर विशाल पार्किंग बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। बताया जाता है कि यह यात्रा सफल रहे इसीलिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुंवर जितेंद्र सिंह व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी जल्द उज्जैन आकर यहां की व्यवस्थाएं देख सकते हैं।

Share:

Next Post

16 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

Fri Feb 16 , 2024
1. MSP पर अड़े किसान, केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक रही बेनतीजा, रविवार को फिर होगी वार्ता किसानों के दिल्ली कूच (Farmer Protest) का आज तीसरा दिन है। किसान यूनियनों (farmer unions) के साथ बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) का कहना है, “आज सरकार और किसान यूनियनों […]