img-fluid

Rajasthan : अचानक आई बाढ़ में फंसे दमोह झरना देखने आए 100 युवक …. ऐसे किया रेस्क्यू

August 16, 2026

धौलपुर। राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर जिले (Dholpur district) के सरमथुरा उपखंड में मौजूद दमोह झरना (Damoh Waterfall) देखने आए 100 युवक तेज बारिश के चलते पानी के बीच मझधार में फंस गए. साथ ही दो युवक खार नदी में फंस गए. युवकों की चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और ग्रामीणों की मदद से रस्सा पानी में डाल कर ट्रैक्टर की मदद से सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक सभी युवक दमोह झरना देखने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के कारण रास्ते में दमोह झरने को जाने वाला पानी का बहाव बढ़ गया और सभी युवक आगे नहीं निकल पाए. झरने के ऊपर बह रही नदी में भी पानी का तेज बहाव आ गया. युवकों के पानी में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ एसडीआरफ टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरफ ओर ग्रामीणों के द्वारा फंसे हुए युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किये गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


  • प्रशासन ने लोगों से की ये अपील
    मामले को लेकर सरमथुरा थाना एसएचओ कैलाश सैमरी ने बताया कि 15 अगस्त पर दमोह झरना पर ज्यादा भीड़ थी और झरने से ऊपर एक नदी बहती हैं. उस नदी में पानी के बहाव में कुछ लोग फंस गए थे. जिन्हें एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. दूसरी और पहाड़ी पर 100 लोग फंस गए थे, उन्हें भी ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    एसएचओ ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश होने के कारण दमोह क्षेत्र में ना आए और नदी से दूरी बनाए रखे. पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक दमोह झरना जैसी जगहों पर न जाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें.

    Share:

  • पुंछ में आतंकियों के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़, IED और हथियारों का जखीरा बरामद; जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

    Sun Aug 16 , 2026
    पुंछ। जम्मू-कश्मीर (J&K) के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का पता लगाया है। सुरनकोट सेक्टर (Surankote Sector) के द्राबा इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद (Weapons and ammunition) और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved