क्राइम बड़ी खबर

Rajasthan: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में हमलावर भी मारा गया

जयपुर। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi)की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो अज्ञात बदमाश स्कूटी पर आए और सुखदेव पर ताबड़तोड़ फायरिंग (firing) कर दी। यह घटना उस दौरान हुई, जब वह अपने घर में बैठे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ भी एक हमलावर नवीन शेखावत (Naveen Shekhawat)भी मारा गया है।


घटनाक्रम दोपहर करीब 1.45 बजे का है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तत्काल नजदीकी मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जांच की जा रही है और पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल भी पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भी भेजी गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि सुखदेव को तीन से चार हमलावरों ने नजदीक से मारी और फरार हो गए। वहीं एक हमलावर की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश
बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने स्कूटी सवार को गोली मारकर स्कूटी छीनी थी। स्कूटी सवार नवीन को भी गोली मारी थी। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।
घर में कूदकर की गई थी फायरिंग
जानकारी के मुताबिक श्याम नगर स्थित घर में कूदकर अज्ञात चार बदमाशों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी। साथ ही उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी गई। कहा जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था।
अस्पताल में जुट रही भीड़ को पुलिस ने रोका
फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। वहां पर भी पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।
आनंदपाल एनकाउंटर केस से चर्चा में आए थे गोगामेड़ी
गोगामेड़ी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल के शव को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।
फिल्ममेकर भंसाली को मारा था थप्पड़
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उस समय चर्चा में आ गए थे जब फिल्म पद्मावती के शूटिंग के दौरान प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने उन्हीं के सेट पर जाकर थप्पड़ मार दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलकर पूरे देश में इसका विरोध किया, जिसका नतीजा यह निकला की फिल्म निर्माता को फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करना पड़ा और उसमें से कई दृश्यों को भी हटाना पड़ा। इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज में युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध चेहरा बन गए। सुखदेव सिंह ने 2018 चुनाव में भादरा से भारतीय जनता पार्टी से टिकट भी मांगा था जो सुखदेव सिंह को नहीं मिला था। सुखदेव सिंह की पिछले कई वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ आपसी झड़प की खबरें आ रही थी।

Share:

Next Post

'चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को...', 3 राज्यों में हार के बाद गुलाम नबी आजाद ने दिया पार्टी को जीत का फॉर्मूला

Tue Dec 5 , 2023
नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि हिंदी हार्टलैंड के लोगों के बीच उसकी पकड़ कितनी मजबूत है. रविवार (3 दिसंबर) को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंपर सीटें मिली हैं. इन चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा […]