आचंलिक

रवि हो सकते हैं पदोन्नत, जिलाध्यक्ष के कई दावेदार

  • आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल की संभावना बनी हुई है…

सीहोर, संजीत धुर्वे
आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े फेरबदल की संभावना बनी हुई है। इस फेरबदल में सीहोर को भी जोड़कर देखा जा रहा है। वर्तमान में रवि मालवीय भाजपा जिलाध्यक्ष हैं और उनके कार्यकाल में भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित नगरीय निकायो में आशातीत सफलता पाई है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि श्री मालवीय को भविष्य में प्रदेश संगठन स्तर पर बड़ी जि मेदारी सौंपी जा सकती है। इधर फेरबदल के लिये बनी संभावनाओ के बीच करीब आधा दर्जन नाम ऐसे हैं जो भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। जिसमें सिंधिया खेमा भी पीछे नहीं रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के कार्यकाल को करीब तीन साल का समय पूरा होने जा रहा है। श्री मालवीय के तीन वर्षीय कार्यकाल में हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली। साथ ही मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी कुशल संगठन क्षमता से प्रभावित होकर कई मर्तबा तारीफ भी की है। जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि यदि जिले में संगठन स्तर पर भाजपा फेरबदल करती है तो निश्चित की श्री मालवीय को उनकी संगठन क्षमता के कारण प्रदेश में संगठन की बड़ी जि मेदारी मिल सकती है। फेरबदल की संभावनाओ के बीच भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर करीब आधा दर्जन नाम सामने हैं और यह सभी इस महत्वपूर्ण पद को पाने क लिये प्रयासरत हैं। नगर पालिका सीहोर के पूर्व अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा इस दौड़ में शामिल बताये जा रहे है।



श्री मेवाड़ा भाजपा संगठन में पूर्व जिला प्रवक्ता रहने के साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जमीनी कार्यकर्ता होने के साथ ही वह पार्टी का सौ य चेहरा भी हैं। जिससे माना जा रहा है कि वह पार्टी नेताओ की पसंद बन सकते हैं। इस दौड़ में भाजपा के वर्तमान महामंत्री राजकुमार गुप्ता एवं पूर्व मंत्री रमाकांत समाधिया भी मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं तो वहीं सिंधिया खेमे से भाजपा के वर्तमान कार्य समिति सदस्य दामोदर राय का नाम भी जिलाध्यक्ष पद के लिये चर्चाओ में बना हुआ है। इस पद पर मु यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से भी दो नाम जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी में प्रबल बताए जा रहे है। मु यमंत्री विधानसभा क्षेत्र शाहगंज मंडल में वर्तमान अध्यक्ष वीरसिंह चौहान किरार समाज से ताल्लुक रखते हैं और मु यमंत्री के करीबी भी है। श्री चौहान भाजपा संगठन में दो मर्तबा जिले के महामंत्री रहने के साथ ही जिला पंचायत में पूर्व सदस्य रहे हैं। वहीं मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र गौड़ का नाम भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में बना हुआ है। श्री गौड़ पूर्व निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा के काफी नजदीक माने जाते हैं। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में आष्टा से वर्तमान जिला महामंत्री धारासिंह पटेल का नाम भी चर्चाओ में बना हुआ है। धारासिंह जनपद पंचायत आष्टा के पूर्व अध्यक्ष रहने के साथ ही पूर्व में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं ओर वह आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के करीबी है।

Share:

Next Post

गरीब की थाली पर डाका डालते दो रसद माफिया गिरफ्तार

Tue Sep 13 , 2022
पिकअप,पीडीएस का 39 क्विंटल चावल जप्त गुना। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव द्वारा जिले में अपराधों पर नियंत्रण बनाये रखने, अपराधियों, गुण्डा, बदमाशों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने, शासकीय राशन की कालाबजारी करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही करने, कानून व्यवस्था को नियंत्रित बनाये रखने इत्यादि के लिए अधीनस्थों को निरंतर निर्देश दिये जा रहे हैं […]