भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में रिश्ते शर्मसार, भाई ने किया बहन से बलात्कार

  • किशोरी ने मां-पिता को बताई आपबीती, केस दर्ज

भोपाल। ऐशबाग इलाके में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेले भाई ने बहन को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्ककार किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर किशोरी ने कल अपने माता-पिता को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी ऐशबाग थानाक्षेत्र में रहती है तथा दसवी कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने दो शादियां की हैं, किशोरी दूसरी पत्नी की बेटी है। पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे शहर में रहती है। पिछले साल पिता व पहली पत्नी का बेटा उसके घर पर रुकने के लिए आया था, वह यहां पर करीब 7 महीने तक रहा। साथ में रहने के दौरान किशोरी के अपने सौतेले भाई से अच्छे संबंध हो गए थे। इसी दौरान सौतेले भाई ने एक दिन किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बदनामी का डर दिखाकर वह किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। करीब 6 महीने रहने के बाद वह अपने शहर वापस लौट गया। बदनामी के डर के कारण किशोरी भी चुप रही। पिछले दिनों सौतेला भाई जब शारीरिक संबंध बनाने के लिए भोपाल आने का दबाव बनाने लगा तो किशोरी ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई तथा थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


दसवीं की छात्रा को सीयिर में छेड़ा,पीटा,मोबाइल तोड़ा
ऐशबाग पुलिस के अनुसार 10 वीं कक्षा में पढऩे वाली 16 साल की किशोरी इलाके में रहती है। उसके स्कूल में मृदुल तिवारी सीनियर रहा है। पिछले साल 12 वीं पढऩे के बाद फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा है। उसने पढ़ाई भी छोड़ रखी है, पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी परीक्षा चल रही है, शुक्रवार को नवीन नगर स्थित कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और प्रपोज किया। पीडि़ता ने उसका प्रपोजल ठुकराते हुए रास्ता छोडऩे की बात कही। तब आरोपी ने फरियादिया के साथ मारपीट करते हुए, उसका मोबाइल तोड़ दिया। कल लड़की ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Share:

Next Post

पांच किलो का रसोई गैस सिलेंडर कंट्रोल दुकानों से भी मिलेगा

Sun Feb 20 , 2022
अब प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश के प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही उन्हें कंट्रोल दुकानों के जरिए कमर्शियल रेट पर सिलेंडर मिलेगा। सरकार द्वारा इस संबंध में अच्छी पहल करते हुए तेल […]