भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

फिर हटाया प्रतिबंध, 31 अगस्त तक होंगे तबादले

  • तीसरी बार बढ़ाई है डेट

भोपाल। राज्य सरकार ने एक बार फिर तबादलों की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब विभाग 31 अगस्त तक तबादले कर पाएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) ने आज आदेश जारी कर दिए हैं। इस बार प्रदेश में दो महीने तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है।
राज्य शासन ने दो महीने पहले 24 जून को नई तबादला नीति जारी कर 1 जुलाई से 31 तक तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया था। जुलाई महीने में ज्यादातर विभागों ने तबादला आदेश जारी नहीं किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मंत्रियों की मांग पर तबादलों से प्रतिबंध की अवधि को 7 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। इस बीच अगस्त के शुरूआत में ग्वालियर-चंबल संभाग समेत विदिशा जिले में भयानक बाढ़ की वजह से मुख्यमंत्री (Chief Minister)  ने 15 अगस्त तक तबादलों पर रोक लगा दी थी। 17 अगस्त को होने वाली कैबिनेट (Cabinet) में तबादलों पर चर्चा होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कैबिनेट (Cabinet) टल गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शासकी अवकाश के दिन तबादलों से प्रतिबंध की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया हैं। विभाग ने साथ ही दलील दी है कि अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ के हालातों के मद्देनजर स्थानांतरण आदेश जारी नहीं किए गए थे। इस वजह से तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया है।

इस बार दो महीने होंगे तबादले
प्रदेश सरकार ने जून महीने में दो साल बाद तबादला नीति लागू कर प्रतिबंध हटाया था। इससे पहले कमलनाथ सरकार ने मई 2019 में तबादलों से प्रतिबंध हटाया था। शिवराज सरकार ने जून महीने में नई नीति जारी कर 1 जुलाई 2021 से तबादलों से प्रतिबंध हटा। अब अगस्त में भी तबादलें होंगे। यानी इस बार दो महीने तक तबादले होंगे।

Share:

Next Post

जितनी तरह की क्षति, उतनी ही तरह की राहत देंगे

Fri Aug 20 , 2021
मुख्यमंत्री ने कहा हर बाढ़ पीडि़त को संकट से निकालकर ले जाएंगे भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों और विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावितों को राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हर बाढ़ पीडि़त को संकट से निकालने में सहायता देंगे। […]