इंदौर न्यूज़ (Indore News)

संवाद नगर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी और बेटी की हत्या

  • फ्लैट में 3 दिन पुरानी लाश मिली, छोटे बेटे पर हत्या करने की आशंका, तलाश

इंदौर (Indore)। संयोगितागंज थाना क्षेत्र (Sanyogitaganj police station area) के अंतर्गत संवाद नगर आइडिया बिल्डिंग संवाद नगर आइडिया बिल्डिंग में एक रिटायर बैंक अधिकारी और उनकी बेटीके शव एक साथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की लाश तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। घटना के बाद से मृतक का बेटा फरार है जो साथ रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इस इस हत्याकांड में छोटा बेटा शामिल हो सकता है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीसीपी जोन 3 पंकज पांडे ने बताया कि आज शाम संवाद नगर स्थित b4 203 आइडिया बिल्डिंग वासुदेव कुटुंब के फ्लैट में रहने वाले रिटायर बैंक अधिकारी 75 वर्षी कमल किशोर धामदे तथा उसकी बेटी 53 वर्षीय राम अरोड़ा के शव फ्लैट में पड़े मिले। उनके शरीर पर कुछ निशान है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे की कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। दोनों लाशेतीन दिन पुरानी बताई जा रही है।


डीसीपी ने बताया कि आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने सिलिकॉन सिटी में रहने वाली कमल किशोर की छोटी बेटी को घटना की जानकारी दी। जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों लाश अंदर पड़ी थी। फिलहाल लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पूरे मामले की जांच पुलिस संयोगितागंज कर रही है।

Share:

Next Post

10 राज्यों में NIA की छापेमारी, 44 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed Nov 8 , 2023
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को देश के 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में छापेमारी (Raids in Union Territories) की। NIA ने देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क (Human Trafficking Network) को झटका देते हुए मानव तस्करी […]