बड़ी खबर व्‍यापार

अहमदाबाद मंडल को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 6039 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति

मुंबई। पश्चिम रेलवे (Western Railway) के अहमदाबाद मंडल (Ahmedabad Division) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान कुल 6039 करोड रुपए का वार्षिक राजस्व (Annual revenue of Rs.6039 crores) हासिल कर नया कीर्तिमान (new record) स्थापित किया है। इसके अतिरिक्त मंडल ने विभिन्न विभागों द्वारा उल्लेखनीय कार्य करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मंडल रेल प्रबंधक तरुण जैन ने बताया कि अहमदाबाद मंडल ने 5012 करोड़ रुपए माल ढुलाई से, 825 करोड़ रुपए यात्रियों से, 202 करोड़ रुपए अन्य कोचिंग राजस्व से, 102 करोड़ रुपए पार्सल से तथा अन्य मदों से कुल 6039 करोड रुपए का अबतक का सर्वश्रेष्ठ राजस्व हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा करीब 8% अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

अहमदाबाद मंडल पर इस वर्ष ट्रेनों की समय पालना 96.8% रही। मंडल द्वारा 400 किलोमीटर से भी अधिक विद्युतीकरण कर भारतीय रेलवे में दूसरा स्थान हासिल किया गया। इससे ईंधन की बचत होगी तथा ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी,अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर इंजन बदलने में लगने वाले समय में भी बचत होगी। इस साल अब तक का सर्वश्रेष्ठ 38.42 मिलियन टन माल का लदान किया गया। जो वर्ष 2014-15 के अधिकतम से लगभग 10% अधिक रहा है। जिसमें साल्ट, ऑटोमोबाइल, आयरन और स्टील इत्यादि प्रोडक्ट शामिल थे।यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए इस वर्ष मंडल ने आठ ICF रैकों के डिब्बों को LHB डिब्बों में परिवर्तित किया गया।

मंडल ने इस वर्ष नए रेल ओवर ब्रिज (ROB) एवं रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) बनाकर 27 लेवल क्रॉसिंग कम किए गए। आरपीएफ टीम द्वारा मेरी सहेली अभियान लांच किया गया, जिसके तहत ट्रेन में अकेली ट्रैवल करने वाली महिला यात्री को अतिरिक्त सुरक्षा महसूस हो सकेगी। अहमदाबाद स्टेशन पर प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी और ठंडे पानी की सुनिश्चता के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाई गई है, जिससे लगभग 45 मिनट की बचत हुई है। मंडल ने ट्रैक मेंटेनेंस पर भी बहुत कार्य किया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

महर्षि चरक के नाम की शपथ लेंगे चिकित्सा विज्ञान के छात्र

Thu Apr 7 , 2022
– प्रमोद भार्गव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 17 सौ साल पुरानी व्यवस्था को बदलने की अनुशंसा की है। देश में चिकित्सा विज्ञान अर्थात एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब हिप्पोक्रेटिक ओथ की बजाय महर्षि चरक की शपथ (ओथ) दिलाई जाएगी। इसकी शुरूआत नए पाठ्यक्रमों से होगी। दरअसल चिकित्सक बनने […]