मनोरंजन

10 साल में Rhea Chakraborty को नसीब नहीं हुई एक भी हिट फिल्म, सुशांत के अलावा इन विवादों में भी फंसीं


डेस्क। रिया चक्रवर्ती, दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ये नाम बहुत ही कम लोगों ने सुना था। इससे पहले कभी किसी ने भी रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश नहीं की थी। रिया चक्रवर्ती अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं, ऐसे में जब सुशांत का नाम ड्रग्स केस में आया तो उन्हें भी कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। लेकिन, अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी हैं। फरवरी में वह करीब दो साल बाद काम पर भी वापस आ चुकी हैं। रिया अपनी जिंदगी में फिल्मों की वजह से कम बल्कि विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं। आज अभिनेत्री अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

ऐसे शुरू हुआ था करियर
रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलुरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो ‘टीवीएस स्कूटी तीन दीवा’ से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकीं लेकिन रनरअप बनकर ही उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। इसके बाद रिया ने ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।


इस फिल्म से बॉलीवुड में किया डेब्यू
बॉलीवुड में किस्मत ने साथ नहीं दिया तो रिया ने साउथ की तरफ रुख कर लिया। साल 2012 में उनकी तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा रिलीज हुई। इसके साल भर बाद ही बॉलीवुड में उन्होंने बॉलीवुड में ‘मेरे डैड की मारुती’ से डेब्यू किया। दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। साल 2014 में चारुदत्त आचार्य द्वारा निर्देशित और रमेश सिप्पी और रोहन सिप्पी द्वारा निर्मित, ‘सोनाली केबल’ भी रिया के करियर की फ्लॉप फिल्म रही।

फिल्में जो हुईं फ्लॉप
इसके बाद साल 2017 में अभिनेत्री ने रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय के साथ अपनी किस्मत आजमाई। वह बैंक डकैती पर आधारित फिल्म ‘बैंक चोर’ में नजर आईं। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। अगले साल 2018 में वह रोमांटिक ड्रामा फिल्म जलेबी में नजर आईं। रिया चक्रवर्ती के करियर की ये भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद 2021 में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री की चेहरे फिल्म रिलीज हुई, ये भी फ्लॉप हो गई।

अभिनेता राजीव के साथ तस्वीरें वायरल
अब तक अपने करियर के 10 साल में रिया चक्रवर्ती एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रिया की जिंदगी भी विवादों से भरी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता राजीव ने रिया के साथ अपनी काफी क्लोज तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मिनटों में ये तस्वीर आग की तरह फैल गई थी और रिया को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। काफी आलोचनाओं के बाद उन्होंने ये तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

महेश भट्ट के साथ रिश्ते पर उठे सवाल
रिया चक्रवर्ती अपने ऑन स्क्रीन करियर और ऑफ स्क्रीन लाइफ में महेश भट्ट के साथ भी सुर्खियों में रही हैं। रिया और महेश भट्ट की ऐसी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इस मामले में रिया का कहना था कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं।

Share:

Next Post

महारष्‍ट्र में नहीं थमा सियासी कलह, एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, जानें पूरा मामला

Fri Jul 1 , 2022
नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में सत्ता का उलटफेर हो चुका है और अब शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद भी सियासी कलह(political discord) थमी नहीं है और एक बार फिर से विवाद सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचा है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु (Chief Whip Sunil Prabhu) […]