भोपाल। क्षेत्रीय परिवहन विभाग तीस नवंबर से लोगों को घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा देने जा रहा है। परिवहन विभाग के कर्मचारी इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए दोदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है, जो आज से शुरू हो रही है। राजधानी भोपाल में भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे आरटीओ संबंधित कार्य नहीं होने से लोगों को परेशानियां होना तय है।
मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, परिवहन विभाग के अध्यक्ष श्याम यादव ने बताया कि घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था में फर्जीवाड़ा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इस नई व्यवस्था से लोग भी परेशान होंगे। मजबूरी में उन्हें एजेंट को ही पैसे देकर लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। श्याम यादव ने यह भी कहा कि घर बैठे लाइसेंस बनवाने के दौरान फोटो और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन आसान नहीं होगा। हमारी तीन मांग हैं कि 30 नवंबर से लाइसेंस बनवाने की नई व्यवस्था शुरू नहीं की जाए। 25 सालों से वरिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए विभागीय परीक्षाएं नहीं हुई हैं। इन्हें पुन: शुरू किया जाए। साथ ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों को भी पुलिस के समान खाकी वर्दी दी जाए।
आज के इस आधुनिक युग व कोरोना वायरस के संक्रमण से बचकर स्वस्थ्य रहना एक जटिल समस्या जैसा हो गया है। इसके साथ ही सर्दियों का मौसम भी आ गया है और आप तो जानते ही हैं कि चाय हमारें शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करती है । कोरोनाकाल में लोग अदरक की चाय […]
भायान भोत लंबा अरसा हो गिया झां पे अपन्ने सहाफियों (पत्रकारों) की खेर खबर ही नई ली। तो चलो साब अपने पत्रिका की तरफ एक चक्कर मारी याएं। खबर मिली हेगी के पत्रिका के टॉप मैनेजमेंट ने अपने तमाम एडिशनो में संपादक लेवल के बंदों के लपक तबादले करे हैंगें। गोया के केसरगढ़ के एक […]
भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा भोपाल। प्रदेश के भाजपा प्रभारी पी मुरलीधर राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने रिश्ते को शादी के लड्डू जैसा बताया। राव ने कहा कि अखबार वाले चाहिए भी। उनके बिना जीवन भी नहीं चलता। छुट्टी भी नहीं ले सकते उनके बिना। उनसे […]
चार साल बाद युवती ने दर्ज की एफआईआर भोपाल। नगर निगम का पूर्व अस्थायी कर्मचारी शादी का झांसा देते हुए चार साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों युवती को धोखा देते हुए उसने दूसरी लड़की की शादी की तैयारी शुरू कर दी। युवती को जब इसके बारे में पता चला […]