img-fluid

साहिल को अंधा कर दिया… राहुल ने दिखाई पेलेट गन के छर्रों की डिब्बी

August 21, 2026

नई दिल्ली: पेलेट गन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. वह शुक्रवार को घायल शख्स साहिल के साथ दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की. राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर मंतर पर पेलेट गन चली. साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे. उनकी आंख में 3 छर्रे हैं. साहिल की आंख की रोशनी खतरे में है. 13 अगस्त से हम चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शिकायत नहीं दर्ज हो रही है.

राहुल गांधी ने कहा, ’20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. एम्स की रिपोर्ट साफ कहती है कि उनके शरीर के अंदर 200 से ज्यादा छर्रे हैं और 3 छर्रे उनकी आंख में हैं. उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है. उनके दिल के पास भी छर्रे हैं जिन्हें छुआ नहीं जा सकता.


  • दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पेलेट गन नहीं चलाई. तो, बस एक ही सवाल है कि किसी ने तो ऐसा किया ही होगा… अपराध तो हुआ ही है… हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए. उन्होंने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे FIR दर्ज नहीं कर सकते. जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे… हम बस इस परिवार के लिए न्याय चाहते हैं… इस देश में, अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के लोग न्याय नहीं होने देंगे.’

    बता दें कि राहुल आज साहिल के साथ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है. इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी.

    राहुल ने कहा कि अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा. इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है. अमित शाह न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं. ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं. FIR होगी. न्यायिक जांच होगी और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी. साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को हम न्याय दिलाकर रहेंगे.

    Share:

  • झारखंड परीक्षा विवाद: रद्द फैसले पर कोर्ट का स्टे, आंदोलन पर अड़े छात्र

    Fri Aug 21 , 2026
    रांची: झारखंड में राज्य सरकार द्वारा रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर घमासान और तेज हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 11वीं-13वीं JPSC और फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) परीक्षा रद्द करने के सरकारी आदेश पर ‘स्टे’ (रोक) लगाए जाने के बाद राज्य का सियासी और छात्र आंदोलन का माहौल पूरी तरह गरमा गया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved