img-fluid

संस्कार कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को… कलेक्टर, एसपी, निगमायुक्त ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

August 06, 2026

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आगामी 10 अगस्त को गौरीघाट से कैलाशधाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यात्रा मार्ग एवं खमरिया मटामर स्थित कैलाशधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर ने यात्रा मार्ग पर जर्जर सड़क का सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कैलाशधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, कांवडिय़ों के दर्शन के लिए पहुंच एवं निकासी मार्ग बनाने, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यकता पडऩे पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान कांवड़ यात्रा आयोजक समिति के शिव यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share:

  • हवा में सारे फरमान, स्कूल के आसपास बिक रहे गुटखा-पान

    Thu Aug 6 , 2026
    100 मीटर के दायरे से टपरे हटाने के निर्देश के बावजूद कई इलाकों में आदेश का उल्लंघन जबलपुर। स्कूलों के आसपास तंबाकू और गुटखा उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा जारी सख्त निर्देशों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हाल ही में जबलपुर कलेक्टर और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved