नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election)में मिली करारी हार के बारे में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सपने (Dreams)में भी नहीं सोचा होगा। मुख्यमंत्री आतिशी(chief minister atishi) और गोपाल राय(Gopal Rai) को छोड़कर पार्टी के लगभग सभी दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चुनावी शिकस्त दी। केजरीवाल की हार की चर्चा हर तरफ है। मगर आज बात करेंगे उन 10 विधानसभा सीटों की, जहां हार जीत का अंतर सबसे कम रहा है… इन सीटों पर मिली हार को आप कभी भूल नहीं पाएगी।
तीमारपुर विधानसभा सीट पर हार जीत का अंतर 1500 मतों से भी कम रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रकाश खत्री को कुल 55941 वोट मिले। आप उम्मीदवार सुरिंदर पाल सिंह को कुल 54773 मत मिले। सुरिंदर पाल सिंह को महज 1168 मतों से चुनाव हारना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 8361 वोट मिले।
राजिदंर नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज सबसे युवा विधायक बने हैं। उमंग की उम्र 31 वर्ष की है। उमंग ने सिर्फ 1231 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उमंग को कुल 46671 वोट मिले। वहीं आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 45440 मत मिले।
आम आदमी पार्टी ने इस बार मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतारा। मगर पार्टी का यह दांव भी कामयाब नहीं हुआ। यहां मनीष सिसोदियो को भाजपा प्रत्याशी तरविंदर सिंह मरवाह ने महज 675 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी फरहद सूरी को 7350 वोट मिले।
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने सिर्फ 2131 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती को पटखनी दी है। मालवीय नगर में कांग्रेस को कुल 6770 वोट मिले।
महरौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह यादव ने आप प्रत्याशी महिंदर चौधरी को 1782 मतों के अंतर से हराया है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बाल योगी बाबा बालकनाथ को 9731 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा सिंह को कुल 9338 वोट मिले।
संगम विहार सीट पर भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने महज 344 वोटों से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने चंदन के खिलाफ दिनेश मोहनिया को उतारा था।
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर हार जीत का अंतर सिर्फ 392 मतों का रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी रवि कांत को 58217 और आप उम्मीदवार अंजना परचा को 57825 वोट मिले।
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने पटखनी दी। अरविंद केजरीवाल को कुल 25999 वोट मिले। वहीं प्रवेश वर्मा के खाते में 30088 वोट आए। केजरीवाल को 4089 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved