मध्‍यप्रदेश

भोपाल में PM मोदी की रैली में सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री को रोका, हुई धक्का मुक्की

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ (BJP worker Mahakumbh) में शामिल हुए। यहां पर कई अव्यवस्था देखने को मिली। प्रवेश को लेकर मंत्री और कार्यकर्ताओं (ministers and workers) की पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की हुई है। पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को उनकी ही व्यवस्था में लगे होने की बात कहते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने वीआईपी गेट पर प्रवेश रोक दिया।

इसके चलते कई नेता और मंत्री बाहर ही रह गए। जिनको पुलिस कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। इस बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्यूम सिंह तोमर भी अपने समर्थकों के साथ वीआईपी गेट से प्रवेश करने पहुंचे। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने पहले तो उनको रोक दिया। इस पर पीछे से उनके समर्थकों ने चिलाया कि मंत्री है। इसके बाद एक अधिकारी ने प्रद्यूम सिंह तोमर को अंदर जाने दिया।


हालांकि उनके समर्थकों को रोक दिया। इसी तरह मंत्री राजेंद्र शुक्ल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। मंत्री के अंदर जाने के बाद उनके समर्थक भी अंदर जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों से उनकी धक्का मुक्की हुई और उनको प्रवेश नहीं दिया। वहीं, एक दूसरे गेट पर भी पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली। यहां पर पुलिस के प्रवेश बंद करने के बाद नेता और कार्यकर्ता जबरन अंदर घुसने लगे। इस दौरान एसपी एसटीएफ राजेश सिंह भदौरिया कार्यकर्ताओं रोकते दिखे। हालांकि नेताओं के साथ उनके समर्थकों की संख्या के आगे पुलिस कर्मी बेबस नजर आए।

Share:

Next Post

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का ब्रॉशर जारी किया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने

Mon Sep 25 , 2023
शिमला । मुख्यमंत्री (Chief Minister) ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक (This year from October 24 to 30, 2023) मनाए जा रहे (Being Celebrated) अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव (International Kullu Dussehra Festival)के कर्टन रेजर (Curtain Raiser) का शुभारंभ कर इसका ब्रॉशर जारी किया (Released […]