इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम

इंदौर में डबल मर्डर से सनसनी, होटल संचालक और महिला की हत्या, दोनों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र (Aerodrome police station area) के अशोकनगर में डबल मर्डर (double murder) से सनसनी फैल गई। होटल संचालक रवि ठाकुर और उसकी महिला मित्र सरिता ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। रवि नंदानगर का रहने वाला है। महिला के पास उसका आना जाना पिछले कई महीनों से था। दोनों के परिवार में विवाद की बात भी सामने आई है। बदमाशों ने मकान की तीसरी मंजिल पर हत्याकांड को अंजाम दिया। रवि ठाकुर सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल वैष्णव संचालित करता था। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी। घटना के दो घंटे बाद एडीसीपी आलोक शर्मा और मल्हारगंज एसीपी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे।


टीआई राजेश साहू के मुताबिक, हत्या की घटना शाम करीब पांच बजे की है। सरिता ठाकुर की बेटी इशिका जब घर आई तो मां का शव देखा। रवि कार से आया था। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी नहीं था। उसका एक बेटा भी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। रवि का सरिता के घर आना-जाना था। रवि के एक अन्य महिला से भी संबंध थे। उसने सरिता से संबंध रखने पर आपत्ति ली थी। महिला पर शक है। पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित भी कर लिया है।

एक दिन में तीन हत्याएं
इंदौर में एक दिन में हत्या की यह तीसरी घटना हुई है। रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित जबरन कालोनी में निकिता नामक युवती का शव मिला था। शाम को रवि एवं सरिता की हत्या से सनसनी फैल गई।

Share:

Next Post

गैर मर्द से संबंधों के शक में पत्नी की कथित तौर पर हत्या, कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा पति

Sun Dec 10 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli)। ओडिशा (Odisha)के नयागढ़ जिले में दिल दहला (Trembling)देने वाली वारदात सामने आई है। विवाहेत्तर (extramarital)संबंधों के शक में शख्स (person)ने अपनी पत्नी की कथित तौर (Allegedly)पर हत्या कर दी। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी जीवनसंगिनी का सिर काट दिया और कटे हुए सिर के साथ पुलिस […]