इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शहर में कड़ाके की सर्दी, रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह-सुबह घना

7 बजे 300 मीटर देखना भी मुश्किल
इंदौर।  जनवरी (January) के महीने में कड़ाके की सर्दी (winter) का दौर जारी है। कल देर रात कोहरे (fog) की स्थिति बनी, जो सुबह-सुबह घने कोहरे में तब्दील हो गई। सुबह 7 बजे 300 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह-शाम चलने वाली हवा लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।


उत्तर पूर्वी (north east) हवाएं इंदौरियों को कड़ाके की सर्दी का एहसास लगातार पिछले 8 दिनों से करा रही है। यह पहली बार है, जब 1 सप्ताह से ज्यादा समय न्यूनतम तापमान (temperature)  9 डिग्री से नीचे चल रहा है। दरअसल इंदौरियों को 11 डिग्री तापमान तक की सर्दी ही ज्यादा लगती है, लेकिन इस बार 9 जनवरी से लगातार सर्द हवाओं का दौर जारी है, जो इस सप्ताह भी जारी रहेगा। तापमान की बात करें तो रात का तापमान पूर्वी क्षेत्र में 8 डिग्री पश्चिम क्षेत्र (west zone) में 9.5 डिग्री, वहीं दिन का तापमान पूर्वी क्षेत्र (east zone) में 21 डिग्री और रात का तापमान 22.6 डिग्री पश्चिम क्षेत्र में दर्ज किया जा रहा है। सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ देखी गई। शहरी इलाकों में 7.15 बजे से कोहरा छंटना शुरू हो गया था तो बाईपास (bypass) हाईवे पर 9 बजे तक कोहरे की स्थिति देखी गई। सुबह-सुबह भारी वाहन चालकों को यहां गाडिय़ां रोकना पड़ी। कोहरा छंटने के बाद ही गाडिय़ां आसानी से चल पार्इं। इस सर्द मौसम में शहरी आबादी से बाहर पहली बार इस तरह का कोहरा देखा गया। गेहूं की फसल के लिए यह कोहरा लाभ देगा, वहीं चने, बटले, आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।

Share:

Next Post

ये पॉलिटिक्स है प्यारे

Mon Jan 17 , 2022
पंचायत चुनाव के बहाने अध्यक्ष की घेराबंदी जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव को केवल एक ही नेता से जुड़े होने का नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल निरस्त हुए पंचायत चुनाव के पहले उन्होंने कुछ ऐसे निर्णय मनमर्जी से ले लिए थे, जो बड़े नेताओं के गले नहीं उतर रहे थे। बस उन्होंने अपने पट्ठों को काम […]