भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कल हिंदी में मेडिकल पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे शाह

भोपाल। मध्य प्रदेश नया इतिहास रचने जा रहा है। 16 अक्टूबर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करने के साथ एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी की पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस मौके पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।


राजधानी में शाह के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उधा शिक्षा तक भारतीय भाषाओं को पढ़ाई का माध्यम बनाने का ऐतिहासिक काम किया है। विश्व पटल पर हमारी प्रतिभाएं अपनी मातृ भाषा से स्थापित हो सकें, इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश में चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी की शिक्षा हिंदी माध्यम से देने की पहल की गई है। इससे हिन्दी माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Share:

Next Post

ये सर्द रात ये आवारगी ये नींद का बोझ हम अपने शहर में होते तो घर गए होते

Sat Oct 15 , 2022
इदर खां मेहकमाए मौसम ने मानसून की पूरी तरां रवानगी का एलान करा… और उदर गुलाबी ठंड ने काम दिखाना शुरु कर दिया। मगरिब से ऐन पेले गुरूबे आफताब (सूर्यास्त) के वखत हवाओं में ठंडक घुलना शुरु होने लगी है। रात नो दस बजे के बाद शहर पे हल्की खुनक तारी हो जाती है। इस […]