img-fluid

तेजप्रताप के ‘भक्त और नॉनवेज’ वाले तंज के बाद शहजाद पूनावाला ने छोड़ा खाना, मनाने पहुंचे साथी

September 29, 2026

नई दिल्ली। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल-2’ (Rise and Fall-2) में शहजाद पूनावाला से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शहजाद शो (Shahzad Show) के अन्य प्रतिभागियों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके पास बैठे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा, “ये भक्त हैं और नॉनवेज खा रहे हैं।” इसके बाद वहां बैठे करन ने शहजाद को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

तेजप्रताप की टिप्पणी और करन की बातों के बाद शहजाद खाना छोड़कर अपनी सीट से उठ गए। उन्होंने कहा कि अगर करन ऐसा चाहते हैं तो वह भोजन का त्याग कर रहे हैं। इसके बाद स्वरा भास्कर समेत शो के अन्य प्रतिभागियों ने उन्हें समझाने और वापस खाना खाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन शहजाद वहां से चले गए।



  • तंज के बाद बिगड़ा माहौल

    वायरल वीडियो में शहजाद पूनावाला, तेजप्रताप यादव, करन और स्वरा भास्कर समेत शो के अन्य सदस्य साथ बैठकर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान तेजप्रताप शहजाद की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘भक्त’ बताते हैं और नॉनवेज खाने पर टिप्पणी करते हैं। इसके तुरंत बाद करन भी शहजाद से बात करने लगते हैं और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आते हैं।

    यह सुनकर शहजाद अपनी कुर्सी से उठ जाते हैं और कहते हैं कि वह भोजन छोड़ रहे हैं। इसके बाद स्वरा भास्कर उनके पास पहुंचती हैं और उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए समझाती हैं। टीम के अन्य सदस्य भी शहजाद को मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह वहां से चले जाते हैं।

    पहले भी सामने आया था विवाद का वीडियो

    इससे पहले भी ‘राइज एंड फॉल-2’ से शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें शो के प्रतिभागी सिवेत तोमर के साथ उनकी तीखी झड़प होती दिखाई दी थी। बताया जा रहा है कि शहजाद की स्वरा भास्कर और एक अन्य सदस्य के साथ बहस चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने सिवेत का नाम लेकर कुछ कहा, जिसके बाद सिवेत गुस्से में उनकी ओर बढ़े।

    वीडियो में स्वरा भास्कर सिवेत को रोकने की कोशिश करती नजर आती हैं, लेकिन वह शहजाद की तरफ बढ़ते हैं और उन्हें गिरा देते हैं। इस दौरान शहजाद का कुर्ता भी फट जाता है। शो से जुड़े इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है।

    Share:

  • म्यांमार: विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके पर सेना का हवाई हमला, दो बम गिराए; 49 लोगों की मौत

    Tue Sep 29 , 2026
    बैंकाक. म्यांमार (Myanmar) की सेना (Army ) ने एक ताकतवर विद्रोही गुट (Rebel faction) के कब्जे वाले इलाके में बाजार के पास हवाई हमला (airstrike) किया। इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं,58 लोग घायल हो गए। यह जानकारी विद्रोही गुट और बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved