जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शनि दोष से छुटकारा दिलाता है शमी का पेड़, लेकिन ना करें ये गलती

नई दिल्‍ली। वैसे तो ज्योतिष (Astrology) के अनुसार घर में कई तरह के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। जिस प्रकार घर में लगा तुलसी का पौधा घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है उसी प्रकार ऐसे भी कई अन्य पौधे हैं जिन्हें लगाना घर की सुख समृद्धि को बताता है। ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा।

शमी का पौधा (Shami plant) मुख्य रूप से शनि देव का पौधा माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। यही नहीं इस पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है। इन्हीं में से एक शमी के पेड़ का भी नाम है। ज्योतिष में भी शमी के पौधे को बहुत चमत्कारी माना गया है।
जीवन में धन दौलत, घर में सुख समृद्धि-खुशहाली आदि लाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है। इन्हीं में से एक शमी के पेड़ का भी नाम है। ज्योतिष में भी शमी के पौधे को बहुत चमत्कारी माना गया है।
कहा जाता है कि इस पौधे का संबंध शनि ग्रह से भी होता है। ऐसे में इस पौधे को घर में लगाने से शनिदेव की कृपा मिलती है साथ ही घर परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती है।

नहीं होगी धन की कमी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस घर में शमी का पेड़ होता है उस घर में समस्या नहीं आती है। ज्योतिष इसे घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाने की सलाह देते हैं। इस दिशा में लगाने से धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इस पेड़ को लगाने से व्यापार और नौकरी में भी तरक्की मिलती है।

इस वक्त शमी का दर्शन करना होता है फलदायी
मान्यताओं के अनुसार अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो ऐसे में शमी के दर्शन करने के बाद ही घर से बाहर निकलें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में शुभ काम होने लगते हैं।



शमी के पत्ते भगवान शिव को करें अर्पित
वास्तु के अनुसार भगवान शिव को शमी का पेड़ बेहद ही प्रिय है। इसलिए रोजाना भगवान शिव को शमी के पत्ते या फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

इस तरह लगाएं शमी का पौधे
शमी के पौधे को हमेशा शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए। इस दिन लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में दशहरे के दिन शमी के पेड़ की विधिवत पूजा का विधान है। कहा जाता है कि अगर आप इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करके इसे घर में लगाते हैं तो यह भी बहुत शुभ फल देता है।

शमी का पौधे लगाते समय सही दिशा का रखें ध्यान
शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शमी का पौधा घर में लगाने से शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। अगर किसी पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है तो घर में शमी का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और शनि प्रकोप से राहत मिलती है। मान्यताओं के अनुसार, शमी के नीचे रोजाना सरसों तेल का दीया जलाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से घर-परिवार की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं।

शमी के पौधे को लगाते वक्त ना करें ये गलती
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को हमेशा घर के आंगन या बालकनी में लगाना चाहिए जहां पर छत ना हो। कभी भी इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से इसकी देखभाल करनी चाहिए।

Share:

Next Post

French Open 2022: रोहन बोपन्ना ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Tue May 31 , 2022
नई दिल्ली। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Indian tennis player Rohan Bopanna) ने फ्रेंच ओपन (French Open 2022) में इतिहास रच दिया है, वह नीदरलैंड्स के अपने जोड़ीदार मैटवे मिडेलकोप के साथ फ्रेंच ओपन के डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और मिडेलकोप की जोड़ी ने […]