उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

4 दिन बाद भी नहीं उतरा शिप्रा का जल स्तर, फिर बादल छाए

उज्जैन। मौसम विभाग अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को उज्जैन में बारिश की संभावना जता रहा है। शिप्रा में चार दिन बाद भी पानी नहीं उतरा है। आज भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि कल दोपहर बाद से बारिश का क्रम रूक गया था। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक जिस सिस्टम के कारण फिलहाल बारिश हो रही है। वह अभी कमजोर नहीं पड़ा है। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इससे सिस्टम अभी तक स्ट्रांग है। मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो दिन और उज्जैन में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वेधशाला में कल शाम 5 बजे तक 897 एमएम अर्थात 35.31 इंच बारिश हो चुकी है। इधर लगातार बारिश के चलते कल सुबह से ही शिप्रा नदी का छोटा पुल जलमग्न हो गया था।


इसके बाद भी शहर सहित अंचलों में दोपहर तक बारिश का दौर चला। यही कारण था कि आज सुबह भी रामघाट से लेकर बड़े पुल तक शिप्रा में पानी चढ़ा दिखाई दे रहा था। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि अभी लो प्रेशर का सिस्टम नॉर्थ म.प्र. की ओर रुख कर रहा है। इससे दक्षिण म.प्र. के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बे ऑफ बंगाल में एक और सिस्टम बन रहा है। जिसका असर फिर हो सकता है। फिलहाल इसका एनालिसिस किया जाएगा।

Share:

Next Post

फैक्टरी में अग्निकांड से हुई मौत की जाँच दो दिन में करने के लिए कलेक्टर ने कहा, दर्ज होगा मालिक पर प्रकरण

Sat Sep 17 , 2022
उज्जैन। कल शाम नागझिरी स्थित पोहा फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग लग गई। इस दौरान वहाँ एक दर्जन से अधिक महिलाएँ काम कर रही थीं। इस दौरान जलती तिरपाल काम कर रही तीन महिलाओं पर गिर गई और आग से झुलसकर उनकी मौत हो गई। घटना होने के बाद वहाँ भगदड़ मच […]