भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शिवराज ने गाए फाग गीत वीडी ने उड़ाया गुलाल

  • मुख्यमंत्री निवास में छाया होली का उल्लास

भोपाल। प्रदेश भर में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में होली की धूम रही। मुख्यमंत्री निवास पर होली अलग अंदाज में मनी। मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने होली के रसिया और नृत्यों की प्रस्तुति दी। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फाग गीत गाए। होली पर मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। वहीं इधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निवास पर भी होली धूमधाम से मनी। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वीडी शर्मा के निवास पर आयोजित होली के उल्लास कार्यक्रम में पहुंचे।


मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उल्लासपूर्वक रंगोत्सव मनाया। सभी ने परस्पर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को रंगोत्?सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री चौहान ने भी सभी आगंतुकों पर गुलाल उड़ाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास परिसर में हुरियारों की मस्ती के बीच सीएम शिवराज भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने ढोलक, मंजीरों की थाप के बीच मोरी बहू हिरानी है और आज ब्रज मे होरी रे रसिया जैसे गीत भी गुनगुनाए।

संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे
मुख्यमंत्री निवास पर होली के कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी पहुंचे थे। वे काफी देर तक सीएम निवास पर रहे। ज्यादातर कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचे। उसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निवास पर भी पहुंचे। हालांकि पार्टी के विधायक एवं अन्य बड़े पदाधिकारी सीएम हाउस की होली में पहुंचे, लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर होली के उल्लास में नहीं पहुंचे थे। जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रहा।

Share:

Next Post

बड़े तालाब के ऊपर से निकलेगा ढाई किमी का ब्रिज

Thu Mar 9 , 2023
रोशनपुरा से स्टेट हैंगर तक बनेगा 9.42 किमी लंबा एलिवेटेड कारिडोर भोपाल। लोक निर्माण विभाग आगामी 30 वर्षों के यातायात में होने वाली वृद्धि का आकलन कर विकास योजनाओं का निर्माण कर रहा है। शहर के किसी भी हिस्से से एयरपोर्ट पहुचने में 30 मिनट से अधिक का समय ना लगे और यातायात सुगम रहे। […]