भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कल से धुंआधार प्रचार करेंगे शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंद्रह अक्टूबर से प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर धुंआधार प्रचार में उतर जाएंगे। हर दिन वे पांच सभाएं करेंगे और एक नवंबर तक वे कुल 85 सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रचार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिग्गज नेता, स्टार प्रचारक और स्थानीय नेताओं की टीम भी उतरेगी।
प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार सत्तारुढ़ दल के चौदह मंत्री भी मैदान में है। इसमें से तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत का कार्यकाल 21 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है शेष बारह मंत्री पद पर रहते हुए चुनाव लड़ रहे है। इन सभी मंत्रियों को जिताना भाजपा के लिए बेहद जरुरी है। ये सभी चुनाव जीतेंगे तभी ये मंत्री रह पाएंगे। इसलिए भाजपा इस बार इन सभी को जिताने की कोशिश करेगी। वैसे भाजपा का लक्ष्य सभी 28 सीटों पर जीत का परचम लहराना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंद्रह अक्टूबर से पूरी तरह इन चुनावों पर फोकस करेंगे। रोजाना उनकी पांच सभाएं विधानसभा क्षेत्रों में होगी। केन्द्र सरकार की पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी, किसानों और गरीबों को नि:शुल्क सस्ता अनाज वितरण, अन्न उत्सव कार्यक्रम के साथ कांग्रेस की वादा खिलाफी, किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ नहीं किए जाने, मेघावी विद्यार्थी योजना, कन्या निकाह, कन्या विवाह योजना में राशि आवंटित नहीं किए जाने और कांग्रेस सरकार के समय मंत्रालय से हुए थोकबंद अफसरों और कर्मचारियों के किए गए तबादलों को लेकर कांग्रेस पर प्रहार करेगी।

Share:

Next Post

मतदाताओं को मिल सकते हैं टोकन और वेटिंग रूम

Wed Oct 14 , 2020
उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर होगा मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर और पानी-साबुन भोपाल। मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव की तैयारी तेज हो गयी है। देश के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने इंदौर में इस सिलसिले में बैठक की और चुनाव इंतजामों की जानकारी ली। ये पहला मौका है जब किसी महामारी के माहौल में […]