भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शिवराज ने बासमती चावल को लेकर सोनिया गांधी को लिखा पत्र

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पीएम को लिखे गए पत्र में बताया है कि मप्र के बासमती को जीआई टैग मिलने से पंजाब व अन्य राज्यों को नुकसान होगा, पाकिस्तान को फायदा मिल सकता है। यह सरासर गलत है। यह किसान और मप्र विरोधी बात है। कांग्रेस का किसान विरोधी चरित्र सामने आया है।
शिवराज ने पत्र में लिखा कि 10 दिन में कर्ज माफी की बात करने वाली कांग्रेस ने 15 महीने कुछ नहीं किया। भाजपा की सरकार बनते ही फसल बीमा प्रीमियम के 2200 करोड़ दिए गए। कांग्रेस ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन बंद कर दिया था, उसे फिर शुरू किया। मप्र का बासमती देश-विदेश में प्रसिद्ध है। बरसों से उत्पादन हो रहा है। जीआई टैग मिलेगा तो प्रदेश का किसान तरक्की करेगा। किसान आपसे सवाल कर रहा है कि मप्र के किसानों के साथ कांग्रेस की क्या दुश्मनी है। शिवराज ने आरोप लगाया कि मप्र के किसानों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह द्वारा सोनिया गांधी को लिखे पत्र पर कहा कि शिवराज को पीएम मोदी को चि_ी लिखनी थी, लेकिन वे सोनिया को लिख रहे हैं। उन्होंने किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करना है। किसान व प्रदेश हित से कोई लेना देना नहीं। यदि पिछली सरकार में 10 वर्षों में ठोस प्रयास कर लेते तो शायद किसानों को हक मिल चुका होता।

Share:

Next Post

बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी है भयभीत: किरण

Sat Aug 8 , 2020
भिवानी। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने प्रदेश की बिगड़ती कानूनी व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों, कर्मचारियों व विभिन्न वर्गों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे आंदोलनों पर भी सरकार से ध्यान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश […]