देश

श्रद्धा हत्याकांड, प्रेग्नेंट थी श्रद्धा

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आफताब ने श्रद्धा की जघन्य हत्या की, उस समय वह प्रेग्नेंट थी और लगातार आफताब पर शादी का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं, आफताब के लगभग 20 से अधिक महिलाओं से संबंध थे। लड़कियों से संपर्क रखने के लिए वह अलग-अलग सिम का इस्तेमाल करता था। वह आए दिन श्रद्धा के साथ मारपीट करता था, जिसके बाद कई बार श्रद्धा को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

गांजा पीने का आदी है आफताब

आफताब गांजा पीने का आदी है। श्रद्धा कई बार उसे गांजा पीने से रोकती थी, जिसको लेकर उन दोनों के बीच विवाद भी होता था। बताया जा रहा है कि हत्या वाले दिन भी उसने गांजा पी रखा था।

 35 नहीं, 18-20 टुकड़े किए

फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि आफताब ने श्रद्धा के 35 नहीं, बल्कि 18-20 टुकड़े किए। वह जानबूझकर पुलिस को जांच से भटका रहा है। वहीं 2020 में भी वह श्रद्धा को पीटता था। उसकी गर्दन और पीठ पर चोट के निशान पाए गए थे।

विरोध में वकीलों के नारे

आफताब का रिमांड लिए जाने के दौरान कोर्ट में वकीलों ने विरोध में जबरदस्त नारे लगाए।

श्रद्धा के टुकड़े टुकड़े करने वाली आरी मिली

नई दिल्ली। दिल्ली के दिल दहलाने वाले भयावह श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ अब तक का सबसे बड़ा सबूत लगा है, जिससे शैतानी दरिंदे आरोपी आफताब को कोर्ट में सजा दिलाने का रास्ता साफ हो सकता है। क्राइम ब्रांच को 3 दिन पहले ही आफताब के कमरे से एक छोटी आरी मिली थी, जिसका खुलासा अब हुआ। माना जा रहा है कि सिरफिरे आफताब ने इसी आरी से श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े कर शरीर के अंग महरौली के जंगल में फेंके थे।

Share:

Next Post

दिल्ली के Shraddha Walker मर्डर केस पर बनेगी फिल्म, ये होगा टाइटल

Fri Nov 18 , 2022
मुंबई। बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। आए दिन हो रहे खुलासों को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की हकीकत को जान हर एक शख्स श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई […]