व्‍यापार

सिरमौर में खुलेगा देश का पहला शी हॉट

नाहन। शी हॉट अपने आप में एक ऐसा अनौखा कॉन्सेप्ट है जिससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलगा ही ग्रामीण महिलाएं भी सशक्त ओर आत्म निर्भर बने। सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल में तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट देश में अपनी तरह का पहला है। जहां महिलाएं ही सभी तरह की गतिविधियों का संचालन करेंगी।

नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाग पशोग में बन रहा यह शी हॉट की होटल से कम नहीं है। यहां पहाड़ी रसोई के साथ साथ आधुनिक व्यंजन भी तैयार किए जाएंगे। 67 लाख से बनने वाले इस शी हॉट में आगन्तुओं विशेषकर पर्यटकों को भिन्न भिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे साथ ही उन्हें प्रचलित खान पान का भी स्वाद मिलेगा। इसे अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाएं संभालेंगी।

सरकारी सहायता से तैयार होने वाले शी हॉट में ठहरने की भी उचित व्यवस्था होगी। इसके लिए आलीशान सुइट्स बनाए गए हैं जिनका एक दिन का किराया 5 हजार होगा। शी हॉट सुबह 7 बजे से सांय 7 बजे खुला रहेगा। इसमें महिलाओं को उनकी रुचि के अनुरूप दायित्व सौंपा गया है। पहाड़ी रसोई में स्थानीय व्यंजन कांजण, असकली, घी शक्कर व खीर के साथ पटंडे, सिडकु, लूशके बनाए जाएंगे वहीं दूसरे प्रचलित व्यंजनों की महक पर्यटकों को लुभाने का कार्य करेगी। यहां कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किया गया है जिसमें महिलाएं स्थानीय उत्पादों से आचार, मुरब्बा, चटनी व जूस तैयार करेंगी।

शी हॉट में महिलाओ को अच्छा आजीविका कमाने का मौका मिलेगा। महिलसा सशक्ति करण में यह एक अच्छा कदम है। इसमें लोगो को लोकल पहाड़ी व्यंजन मिलेंगे वहीं महिलाओ द्वारा निर्मित कई प्रकार के प्रोडक्ट भी मिलेंगे। यहाँ पर लोगो को लोकल उत्पात मिलेंगे साथ ही प्रदेश कि झलक भी देखनौ को मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि देश का पहला शी हॉट महिलाओ के लिए वरदान सिद्ध होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अहमदाबाद: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम खेलेगी डे-नाइट टेस्ट मैच

Fri Dec 11 , 2020
– सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ 1.10 लाख बैठ सकेंगे दर्शक अहमदाबाद। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा में बनकर तैयार हो गया है। यहां 1.10 लाख दर्शक एक साथ मैच का आनंद ले सकेंगे। इस नए सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन […]