
नई दिल्ली। इस बार 22 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. हालांकि कभी-कभी अनजाने में ऐसी राखियां आ जाती हैं जो शुभ नहीं मानी जाती हैं. इसलिए राखी का चयन बहुत ध्यान से करना चाहिए.
इस समय बाजार में तरह-तरह की डिजाइन की कई राखियां मिल रही हैं. खासतौर से चीन से आने वाली राखियां दिखने में सुंदर तो लगती हैं लेकिन ये भारतीय सभ्यता के हिसाब से नहीं बनी होती हैं. रक्षाबंधन के दिन कुछ खास तरह की राखी बांधने से बचना चाहिए. ज्योतिर्विदों का कहना है कि कुछ खास तरह की राखियां नहीं खरीदनी चाहिए.
जाने-अनजाने में बाजार से राखियां लाने में टूट जाती हैं और हम उसे वापस जोड़कर सही कर लेते हैं. अगर कोई राखी खंडित हो जाए तो उसका प्रयोग भाई की कलाई पर नहीं करना चाहिए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved