इंदौर न्यूज़ (Indore News)

यात्रियों की कमी के चलते आज छह उड़ानें निरस्त

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर आज फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की कमी के चलते इंदौर से चलने वाली छह उड़ानों को आज निरस्त कर दिया गया है। इनमें दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), लखनऊ और प्रयागराज (Lucknow and Prayagraj) की उड़ानें शामिल हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार एयरलाइंस (Airlines) अपनी उड़ानों को आखिरी वक्त पर निरस्त कर रही हैं। कंपनियां इसके लिए ऑपरेशन कारणों की बात कह रही हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की कमी के चलते उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी छह उड़ानों को निरस्त किया है। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक निरस्त उड़ानों में सुबह 5.40 बजे की मुंबई उड़ान, 6.55 बजे की लखनऊ उड़ान (Lucknow flight) और दोपहर 2.15 बजे प्रयागराज से आकर 2.45 बजे वापस जाने वाली उड़ान और रात 10.55 बजे दिल्ली से आकर 11.25 बजे वापस जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों और ओमिक्रॉन के डर के कारण लोग यात्रा करने से बच रहे हैं, जिससे हवाई यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। यात्रियों की कमी के चलते घाटे से बचने के लिए कंपनियां उड़ानों को निरस्त कर रही हैं। इसी वजह से हाल ही में विस्तारा एयरलाइंस (Airlines) ने अपनी सुबह की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान को 11 से 31 जनवरी के बीच निरस्त कर दिया है। हालांकि फ्लाइटें घटने से किराया बढ़ रहा है।

Share:

Next Post

बच्‍चों को वैक्सीन लगवाने से पहले जानिए बड़ी बात, ये साइड इफेक्‍ट आ रहा सामने

Mon Jan 10 , 2022
लंदन। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे लड़ने के लिए एकमात्र हथियार सिर्फ वैक्सीन को माना जा रहा है, ताकि इस संक्रमण से लड़ा जा सके। दुनिया के कई देशों में बच्चों को वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिल चुकी है। क्या बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। दरअसल, ये सवाल इसलिए उठ […]