img-fluid

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 37 अंक लुढ़का

December 02, 2020

मुम्बई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 37.40 अंक नीचे 44618.04 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.03 फीसदी (3.60 अंक) की गिरावट के साथ 13113.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

बुधवार को बीएसई में कुल 3085 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1728 शेयर तेजी के साथ और 1198 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 161 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 73.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर

गेल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 116.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 84.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एशियन पेंट्स का शेयर करीब 85 रुपये की तेजी के साथ 2,315.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

टाइटन कंपनी का शेयर करीब 48 रुपये की तेजी के साथ 1,389.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 438.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप लूजर

कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 61 रुपये की गिरावट के साथ 1,814.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 1,406.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 2,276.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

श्री सीमेंट का शेयर करीब 273 रुपये की गिरावट के साथ 24,635.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 480.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Share:

  • आखिरी वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, सीरीज 2-1 से गंवाई

    Wed Dec 2 , 2020
    कैनबरा। कैनबरा में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराकर अपनी लाज बचा ली, लेकिन वनडे सीरीज को 2-1 से गंवा दिया। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 303 के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया टीम ऑल आउट हो कर 50 ओवर्स में 289 रन बना सकी ऑस्ट्रेलिया और भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved