उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

शीतलहर का प्रकोप जमने लगा फसलों पर

मंदसौर। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शिमला, कश्मीर में बर्फबारी एवं उत्तरी हवाएं चलने के कारण तेजी से तापमान गिर रहा है। जिले में 3 दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह 7 डिग्री पर पहुंच गया। यह 7 साल में सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। शनिवार को तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। यह 6 डिग्री के नीचे जाता है तो फसलों पर असर कर सकता है।

शहर में पिछले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री एवं एक दिन में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। उत्तर की हवाएं चलने से तेजी से तापमान गिर रहा है। गुरुवार को शहर में जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ था वह शुक्रवार को 7 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 7 सालों में 18 दिसंबर की रात सबसे ठंडी रही है। पिछले कुछ सालों में 7 डिग्री तापमान दिसंबर अंत में पहुंचता है, लेकिन जिले में पिछले दिनों मावठा गिरने, अचानक बादल साफ होने व उत्तर की तरफ से हवाएं आने से तेजी से ठंड का असर बढ़ा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. मिश्रा ने हिस को बताया कि पिछले कुछ दिन से जो बादल छाए उससे गर्मी जमीन पर नहीं पहुंची। बादल हटे तो उत्तर की तरफ से ठंडी हवाएं आ गईं जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। शिमला व कश्मीर में बर्फबारी से माउंटआबू का तापमान 1 डिग्री पहुंच गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और गिरने की संभावना है। रविवार तक जिले में हवाओं की डेनसिटी बढ़ जाएगी जिससे उत्तर की हवाएं कम होंगी। दोपहर में मौसम साफ हो तो गर्मी से ठंड का असर कम होगा। यह चार पांच दिन रहेगा उसके बाद वापस ठंड बढ़ेगी। ठंड का दूसरा चरण जो आएगा वह अभी से तेज होगा।

प्रवासी मजदूरों को ठंड से बचने के लिए दिये स्वेटर व कंबल
गिरते तापमान और बढ़ती ठंड में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए शहर के इनरव्हील क्लब का अभियान जारी है। क्लब द्वारा पूर्व अध्यक्ष प्रीति दिनेश जैन के सहयोग से प्रवासी मजदूर (खानाबदोश) को स्वेटर व कम्बल प्रदान किये गये।  क्लब की अध्यक्षा विनीता सिंघवी ने बताया कि अभियान की कड़ी मे शनिवार को राजस्थान से ऊंटों को लेकर आने वाले प्रवासी लोगो को जो खानाबदोश जीवन जीते है उन्हे कड़कड़ाती ठण्ड में राहत पहुंचाने के लिए कंबल व स्वेटर वितरण किया गया। ठंड से बचाव के कपडे पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आई ओर यही इनरव्हील क्लब का उददेश्य और विजन भी है । क्लब के सभी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लब के सेवा प्रकल्पों में लगातार सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सचिव साक्षी जैन ने प्रीति दिनेश जैन परिवार का आभार व्यक्त किया।

Share:

Next Post

दतिया पुलिस ने पकड़ा 11 लाख का गांजा, दो गिरफ्तार

Sat Dec 19 , 2020
दतिया। दतिया के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में शनिवार को खाती बाबा मंदिर के पास एक खेत में खडा एवं कटा रखे गांजे को पुलिस ने जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 11 लाख आंकी गयी है। एसपी अमन सिंह राठौर के निर्देश पर पांच […]