img-fluid

मां की हत्या कर किचन स्लैब के नीचे दफनाया शव, ऊपर से करा दी सीमेंट की चुनाई… बेटे की खौफनाक करतूत

August 25, 2026

नई दिल्ली । ओडिशा (Odisha)के पुरी से सामने आया एक खौफनाक हत्याकांड (shocking murder case)लोगों को हैरान कर रहा है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या करने के बाद उसके शव को किराए के मकान की रसोई के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप है। इतना ही नहीं शव को छिपाने के लिए उसके ऊपर सीमेंट की चुनाई भी करा दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक को किचन से लगातार बदबू आने लगी और महिला कई दिनों से दिखाई नहीं दी। बेटे के अचानक घर से गायब होने के बाद शक और गहरा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो रसोई के फर्श का एक हिस्सा बाकी जगहों की तुलना में नया और सीमेंट से ढका हुआ मिला।

घटना पुरी शहर के कुंभारापाड़ा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मां और बेटा करीब दो महीने से इस किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार कुछ दिनों से बुजुर्ग महिला दिखाई नहीं दे रही थी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य बात माना लेकिन जब उसका बेटा भी अचानक घर छोड़कर चला गया और रसोई से तेज दुर्गंध आने लगी तो मकान मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर साइंटिफिक टीम को बुलाया। जांच के दौरान किचन के उस हिस्से को तोड़ने का फैसला लिया गया जिस पर नया सीमेंट लगा हुआ था। सीमेंट की परत हटाई गई तो पुलिस के सामने जो दृश्य आया उसने सभी को हैरान कर दिया। फर्श के नीचे महिला का सड़ा गला शव दफन मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की आधिकारिक पहचान और उसकी मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की उम्मीद है।

पुलिस को आशंका है कि महिला के बेटे ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फिर शव को घर के अंदर छिपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। घटना के बाद से बेटा फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या आखिर किस वजह से की गई और क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद या अन्य कारण था।

मकान मालकिन मनोरमा साहू के मुताबिक मां और बेटा करीब दो महीने से यहां रह रहे थे। महिला को पिछले कई दिनों से नहीं देखा गया था जबकि बेटा भी अचानक मकान छोड़कर चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेटा जगन्नाथ भजनों से जुड़े एक स्टूडियो में काम करता था और महिला भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। पड़ोसियों ने मां और बेटे के बीच किसी बड़े विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है। यही वजह है कि घर के अंदर शव मिलने की घटना ने आसपास के लोगों को और भी चौंका दिया।

पुरी के एसपी प्रतीक सिंह के मुताबिक मामले की जांच के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। घटनास्थल से फोरेंसिक सैंपल भी जुटाए गए हैं। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह जानने के साथ फरार बेटे की तलाश कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मां बेटे ने मकान किराए पर लेते समय कौन से दस्तावेज दिए थे और क्या उनकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी मकान मालिक के पास मौजूद है।


  • फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से रसोई के फर्श के नीचे शव को दफनाकर उसके ऊपर सीमेंट की परत चढ़ाई गई उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बदबू नहीं आती तो शायद यह खौफनाक राज लंबे समय तक दबा रह जाता।

    Share:

  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

    Tue Aug 25 , 2026
    डेस्क: संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया में अमेरिका की स्थिति कमजोर हो रही है. वहीं भारत तेजी से दुनिया में अपना दबदबा कायम कर रहा है. गुटेरेस ने भारत को दुनिया का मिडिल पावर कहा. यूएन के महासचिव के मुताबिक दुनिया में शांति के लिए संयुक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved