टेक्‍नोलॉजी

Sony ने भारत में लॉन्‍च की अपन नई OLED TV रेंज, देखें किन खूबियों से है लैस

नई दिल्ली (New Delhi)। Sony की ओर से भारत में नई OLED TV रेंज लॉन्च की गई है। ये नए स्मार्ट TV कंपनी की Sony BRAVIA सीरीज में लॉन्च किए गए हैं। Sony BRAVIA XR OLED A80L TV पांच स्क्रीन साइज में पेश किए गए हैं। इसमें 55 इंच के XR-55A80K और XR=55A80L टीवी, 65 इंच का XR-65A80L टीवी, 77 इंच का XR-77A80L टीवी, और 83 इंच का XR-83A80L टीवी शामिल हैं। इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Sony BRAVIA XR OLED A80L TV कीमत (price)
Sony BRAVIA XR OLED A80L TV के लिए कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अभी तक सिर्फ इसके 65 इंच मॉडल का प्राइस सामने आया है जो कि 3,49,900 रुपये है। टीवी को Sony India की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा जाने माने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी ये टीवी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।


Sony BRAVIA XR OLED A80L TV स्‍पेसिफिकेशन्‍स (specifications)
Sony BRAVIA XR TV के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इन टीवी में कई फीचर्स मिल जाते हैं। मसलन इनमें 4K HDR आउटपुट दिया गया है। टीवी में 5.1 चैनल एकॉस्टिक सरफेस ऑडियो प्लस फीचर है। इसके A80L मॉडल में 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में कंपनी की XR OLED मोशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है। गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए इन्हें खास ऑप्टिमाइजेशन मिला है और डेडीकेटेड गेमिंग मोड भी दिया गया है। इसमें HDMI 2.1 की कनेक्टिविटी और 120fps का फ्रेम रेट शामिल है।

Sony BRAVIA A80L में लो लेटेंसी मोड, ऑटो एचडीआर टोन जैसे फीचर्स भी हैं। साउंड का बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। HDR10, HLG, और Dolby Vision भी इन टीवी में सपोर्टेड है। टीवी में 32GB की स्टोरेज मिलती है। यह Google TV के साथ Android TV सिस्टम पर ऑपरेट करता है। Google Voice Assistant और Amazon Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट भी इसमें मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi, Bluetooth 4.2, HID और HOGP का भी सपोर्ट है। इसमें HDMI 2.1, eARC/ARC, USB और कई अन्य हाई परफॉर्मेंस पोर्ट मिल जाते हैं।

Share:

Next Post

पेरू में खदान में लगी भीषण आग, 27 लोग जिंदा जले

Mon May 8 , 2023
यानाक्विहुआ। दक्षिणी पेरू (southern peru) के एक दूरस्थ इलाके में स्थित सोने की खदान (Gold Mines) में रविवार आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। उन्होंने इस घटना को पेरू के इतिहास (History) की सबसे खराब खनन त्रासदियों में […]